scriptराज्य स्तरीय युवा उत्सव में बिलासपुर के 200 खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान | youth festival 2020: 200 players honored at state level youth | Patrika News

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बिलासपुर के 200 खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान

locationबिलासपुरPublished: Jan 19, 2020 11:05:11 am

Submitted by:

Kranti Namdev

youth festival 2020: रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दो सौ खिलाडिय़ों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मान किया।

youth festival 2020

youth festival 2020

बिलासपुर. रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दो सौ खिलाडिय़ों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मान किया। बिलासपुर जिले के युवाओं ने दस विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मालूम हो की राजधानी रायपुर में 12 से 14 जनवरी तक चले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले के प्रतिभावान खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का मंचन कर उपस्थित अतिथियों व दर्शकों को मन मोह लिया।

पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी
शास्त्री गायन कर्नाटक शैली में बिल्हा विकासखंड की व्हीसीआरएल वैष्णवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिल्हा विकासखंड के यशराज को गिटार वादन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फु गडी प्रतियोगिता में 15 से 40 आयु वर्ग में मस्तूरी विकासखंड की उर्मिला पटेल तृतीय स्थान प्राप्त किया। तबला वादन में विकासखंड मस्तूरी के कमलेश कुमार चंद्राकर को तीसरा स्थान प्राप्त किया। कत्थक प्रतियोगिता में तिफ रा बिलासपुर की जान्हवी खरे तीसरे स्थान पर रही। मस्तूरी विकासखंड के संत संगम पंथी दल ने लोकनृत्य में पुरस्कार प्राप्त किया, वही राऊत नाचा में डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा ने नृत्य प्रस्तुत कर निर्णायक मंडली ने द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया। पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में मस्तूरी विकासखंड दल दूसरे स्थान पर रहा। छत्तीसगढ़ पारंपरिक खेल भौंरा में 40 वर्ष से अधिक के युवा वर्ग ने बाजी मारी ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो