तीन दिन में करनी थी ज्वाइनिंग
तमिलनाडु के रामनाथपुरम की रहने वाली 25 साल की एक महिला नर्स एस विनोथिनी, जो आठ महीने की गर्भवती है, आखिरकार गुरुवार को कार से तिरुचि से रामनाथपुरम पहुंचने में कामयाब रही। वे तिरुचि के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। उन्हें तीन दिनों के भीतर रामनाथपुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए एक प्रस्ताव पत्र भेजा गया था, जिसके बाद उन्होंने ये यात्रा की।