scriptइंस्टैंट नूडल्स से रहता बीमारी का खतरा | danger eating instant noodles | Patrika News

इंस्टैंट नूडल्स से रहता बीमारी का खतरा

locationजयपुरPublished: Jun 18, 2019 11:11:34 am

Submitted by:

Jitendra Rangey

नूडल्स ज्यादा खाने से सेहत को नुकसानदायक हो सकता है। नूडल्स में पौष्टिक तत्व कम होते हैं। इसलिए इसे केवल सब्जियां, सोयाबीन, मटर के साथ खाना चाहिए।

instant noodles

instant noodles

इसमें फाइबर की मात्रा कम होती है
नूडल्स भले ही अपने स्वाद से बच्चों व किशोरों को अपनी और आकर्षित करते हों लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें फाइबर की मात्रा कम होती है। इसको खाने से बच्चों में ब्लड प्रेशर और माइग्रेन जैसी बीमारियां हो सकती है। इसे ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नूडल्स में पौष्टिक तत्व कम होते हैं इसलिए इसे केवल सब्जियां, सोयाबीन, मटर के साथ खाना चाहिए।
हृदय रोग और स्ट्रोक का सबब बन सकता है
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, अमरीका के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि इंस्टैंट नूडल्स खाना हृदय रोग और स्ट्रोक का सबब बन सकता है। शोध से जुड़े वैज्ञानिकों ने दुनिया में इंस्टैंट नूडल्स की सबसे ज्यादा खपत वाले दक्षिण कोरिया के नागरिकों के खानपान की आदतों का विश्लेषण किया। सर्वे में दक्षिण कोरिया 19 से 64 वर्ष तक के 10 हजार लोगों को शामिल किया गया। वैज्ञानिकों ने पाया नूडल्स हफ्ते में दो बार से ज्यादा खाने वाली महिलाओं में मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से मेटाबॉलिक सिंड्रोम का खतरा अधिक होता है। ये हृदय रोग और डायबिटीज की आशंका को बढ़ाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो