scriptगर्मी के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए पानी से करें दोस्ती | Drink more water to stay healthy during the summer | Patrika News

गर्मी के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए पानी से करें दोस्ती

locationजयपुरPublished: May 23, 2019 05:11:36 pm

सुबह उठ कर खाली पेट पानी पीने के भी अनगिनत लाभ हैं। जानिए पानी से दोस्ती क्यों है जरूरी-
 

drink-more-water-to-stay-healthy-during-the-summer

सुबह उठ कर खाली पेट पानी पीने के भी अनगिनत लाभ हैं। जानिए पानी से दोस्ती क्यों है जरूरी-

चिलचिलाती गर्मी यानी अधिक तापमान, गरम हवा और पसीना। शरीर का तापमान कम करने के लिए पसीना निकलना जरूरी है। लेकिन अधिक पसीना बहने से शरीर में पोटेशियम, सोडियम, कॉपर, कैल्शियम जैसे जरूरी तत्त्वों की कमी हो जाती है। इनकी पूर्ति न होने पर डिहाइड्रेशन की समस्या से जूझना पड़ता है। साथ ही इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से मेटॉबोलिज्म यानी न्यूट्रिएंट्स, मिनल्स और प्रोटीन को घोलने की रासायनिक क्रिया धीमी हो जाती है। सुबह उठ कर खाली पेट पानी पीने के भी अनगिनत लाभ हैं। जानिए पानी से दोस्ती क्यों है जरूरी-

पेट रहता है साफ : दिनभर में 4-5 लीटर पानी जरूर पीएं। यह शरीर से विषैले तत्त्वों को बाहर निकालकर पेट साफ रखता है। जिन्हें कब्ज की शिकायत रहती है उनके लिए यह बेहद फायदेमंद है।

भूख बढ़ती है : पेट साफ न रहने पर भूख भी नहीं लगती। ऐसे में शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। साथ ही खानपान का असर शरीर में दिखता है।

सिरदर्द से राहत : कई लोगों को सुबह सिरदर्द महसूस होता है। कई बार शरीर में ऐसा पानी की कमी से होता है। अगर आपको भी यह समस्या है तो सुबह खाली पेट पानी पीएं।

मेटाबॉलिज्म में सुधार : सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म 24 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। ऐेसे में भोजन आसानी से पचता है।

खून में बढ़ोतरी : खाली पेट पानी पीने से रेड ब्लड सेल्स जल्दी बढ़ने लगते हैं। इसलिए अगर आपको खून की कमी है तो आपको यह आदत जरूर डालनी चाहिए।

इसलिए पानी है जरूरी…

हमारे शरीर के अंगों व कोशिकाओं को सक्रिय बनाए रखने के लिए पानी जरूरी है। शरीर में पानी की कमी का कारण केवल पसीना या पेशाब नहीं है। सांस लेने में भी शरीर का पानी खर्च होता है।

जोड़ों के लिए लुब्रिकेंट्स का काम करता है पानी।

रीढ़ की हड्डी को दुरुस्त रखने के साथ ऊत्तकों को भी पानी सक्रिय रखता है।

आंतों से खाद्य पदार्थों के परिवहन का स्त्रोत है पानी।

पानी मिनरल्स और न्यूट्रीएंट्स को घुलनशील बनाता है ताकि शरीर मेंं इनका संचार हो सके।

यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।

वर्कआउट के दौरान ध्यान रखें

गर्मी में वर्कआउट के दौरान पानी की बोतल साथ रखें और बीच-बीच में पानी की घूंट लेते रहें।

ज्यादा पसीना निकलने से मसल पुलिंग, थकान और सिर चकराने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए वर्कआउट के बीच नींबू पानी में थोड़ा नमक घोलकर पी सकते हैं। जरूरत महसूस हो तो एक गिलास नमक-चीनी का पानी पी सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो