script

त्वचा, दिल और पाचन को ठीक रखना है तो ये खाएं

locationजयपुरPublished: Apr 17, 2019 01:15:00 pm

Submitted by:

Jitendra Rangey

शकरकंद स्वास्थ्य को ठीक रखता है। इसको खाने से कई लाभ होते हैं।

Sweet potato

shkarkand

स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है
शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। शकरकंद को कच्चे एवं पक्के दोनों तरह से खाया जा सकता है। ये मधुमेय जैसी बीमारी में भी काफी फायदेमंद साबित होता है। शकरकंद में पाए जाने वाले तत्व शरीर में इंसुलिन के उचित स्राव को बनाए रखते हैं। जिससे शरीर में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है।
पोषक तत्व: 100 ग्राम शकरकंद में सोडियम 55 मिलीग्राम, मैग्नेशियम 25 मिलीग्राम, कार्बोहाइड्रेट 20 मिलीग्राम, पोटैशियम 337 मिलीग्राम व कई विटामिन आदि कई पोषक तत्व होते हैं।
पाचन: शंकरकंद में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होता है। इससे पाचन सही रहता है। कैरोटीनॉयड ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। विटामिन बी6 डायबीटिक हार्ट डिजीज के लिए फायदेमंद है।
हड्डियों: इसमें विटामिन डी होता है जो दांतों, हड्डियों, त्वचा के लिए जरूरी है। पोटैशियम नर्वस सिस्टम को सही बनाए रखता है।

ट्रेंडिंग वीडियो