scriptएक छोटी सी इलाइची आप के लिए है बड़ी फायदेमंद, जानें कैसे | Elaichi enhances power | Patrika News

एक छोटी सी इलाइची आप के लिए है बड़ी फायदेमंद, जानें कैसे

Published: Mar 24, 2016 01:30:00 am

हम आप को एक छोटी सी इलाइची के बड़े गुणों के बारे में बता रहे हैं। जानते हैं इलाइची कैसे पौरूष क्षमता को बढ़ाने में मददगार होती है।

Elaichi enhances power

Elaichi enhances power

जयपुर। सफल दाम्पत्य जीवन के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध मजबूत हों। इसके लिए पौरूष क्षमता का प्रबल होना बेहद जरूरी है। इसे बेहतर करने के लिए लोग तरह-तरह के उपचार करते हैं। लेकिन इसके लिए सही खानपान व नियमित व्यायाम बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा भी प्रकृति में भी ऐसी कई चीजें हैं जिनके सेवन ये यौन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। हम आप को एक छोटी सी इलाइची के बड़े गुणों के बारे में बता रहे हैं। जानते हैं इलाइची कैसे पौरूष क्षमता को बढ़ाने में मददगार होती है।

इलायची का सेवन आमतौर पर सांस और मुंह को साफ रखने के लिए अथवा मसाले के रूप में किया जाता है। यह दो प्रकार की होती है, हरी या छोटी इलायची व बड़ी इलायची। इलायची को वाजीकरण नुस्खे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इलायची एक ऐसे टॉनिक के रूप में भी काम करती है जिससे कामोत्तेजना में वृद्धी होती है। यह शरीर को ताकत प्रदान करने के साथ-साथ असमय स्खलन व नपुंसकता की समस्या से भी मुक्त कराने में सहायक होती है।

ऐसे करें सेवन
इसका सेवन करने के लिये दूध में इलायची डालकर उबालें। ठीक से उबल जाने के बाद इसमे थोड़ा शहद मिलाएं और नियमित रूप से रात को सोते समय इसका सेवन करें। इसके नियमित सेवन से यौन क्षमता में इजाफा होता है और दामपत्य जीवन सुखमय बनता है।

मुंह के छालों में लाभदायक
इसका अलावा मुंह में छाले की समस्या को दूर करने के लिए बड़ी इलायची को महीन पीसकर उसमें पिसी हुई मिश्री मिलाकर जीभ पर रखने से छाले दूर होते हैं। लेकिन रात के समय इलायची न खायें, इससे खट्टी डकारें आने की शिकायत हो सकती है। 

महिलाएं न करें सेवन
महिलाओं को इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिये, क्योंकि इसके अधिक सेवन से महिलाओं में गर्भपात होने की भी संभावना होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो