scriptएक्सपर्ट इंटरव्यू : ये सावधानियां बरतेंगे तो मिलेगा योगाभ्यास का पूरा फायदा | Interview : These precautions will be taken if you get full advantage | Patrika News

एक्सपर्ट इंटरव्यू : ये सावधानियां बरतेंगे तो मिलेगा योगाभ्यास का पूरा फायदा

locationजयपुरPublished: Jun 14, 2019 05:06:35 pm

Submitted by:

Ramesh Singh

विश्व योग दिवस 21 जून को है। योग कई बीमारियों में कारगर है। यदि आप योगाभ्यास करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ सावधानियां बरत कर पूरा फायदा पा सकते हैं।

yoga day

एक्सपर्ट इंटरव्यू : ये सावधानियां बरतेंगे तो मिलेगा योगाभ्यास का पूरा फायदा

सवाल : योग से पहले क्या खाएं और क्या नहीं?
अभ्यास से तीन घंटे पहले गरिष्ठ या मसालेदार भोजन न करें। दलिया, खिचड़ी के अलावा पेय पदार्थ भी ले सकते हैं। सलाद खा सकते हैं।
सवाल : व्यायाम से पहले क्या किसी प्रकार का वॉर्मअप करना चाहिए?
आमतौर पर वर्कआउट से पहले की गई क्रियाएं असल में योग क्रियाएं ही हैं जिन्हें वॉर्मअप का नाम दिया गया है। संपूर्ण रूप में इसे सूर्य नमस्कार कहते हैं। इसके तहत की गई क्रियाएं स्ट्रेचिंग के लिए की जाती हैं। वहीं योगासन के अंत में 5-10 मिनट का शवासन जरूर करना चाहिए ताकि शरीर और सभी अंगों को आराम मिल सके।
सवाल : गलत क्रम में योगासन करने से क्या कोई नुकसान होता है?
योग क्रियाओं को करने का एक तय क्रम है। क्रम से न करने और आसन करने के दौरान मुद्रा सही न बनने से शरीर का पोश्चर बिगड़ जाता है। जिससे चोट लगने व पहले से मौजूद तकलीफ बढऩे की आशंका रहती है।
सवाल : क्या गर्भवती महिला योग कर सकती है?
इनके लिए विशेष योगासन हैं जिन्हें विशेषज्ञ की देखरेख में करना चाहिए। योग करें या नहीं, ऐसा महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की स्थिति और शरीर की अवस्था के आधार पर तय करते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी गलत क्रिया से जटिलता बढ़ सकती है।
सवाल : कब्ज की समस्या में योग करना चाहिए या नहीं?
नहीं, ऐसे में योग नहीं करना चाहिए। पेट साफ होना जरूरी है। वजह, योग के दौरान शरीर के चक्र उत्तेजित होने से शरीर पर सकारात्मक असर होता है। पेट पर मौजूद चक्र कब्ज के कारण शिथिल हो जाता है। इसके लिए मुनक्का दूध के साथ उबालकर, त्रिफला या इसका चूर्ण रात को लेकर सोएं, पेट साफ होगा।
सवाल : ऑफिस में काम करने वाले व पढ़ाई के दौरान स्टूडेंट क्या करें?
विशेषकर सुबह के समय मन शांत व मस्तिष्क एकाग्र रहता है। इस समय योग क्रियाएं फायदेमंद होती हैं। समय न होने पर ऑफिस में या पढ़ाई के दौरान आप चाहें तो गर्दन, हाथ व पैरों के मूवमेंट संबंधी क्रियाएं कर सकते हैं।
सवाल : यूट्यूब पर देखकर किए जाने वाले योग कितने फायदेमंद हैं?
यूट्यूब पर किए जाने वाले योग से नुकसान नहीं है बशर्ते जैसा दिखाया जाए वैसा ही हो। यह प्रेक्टिस किसी योग एक्सपर्ट द्वारा ही कराई जानी चाहिए। वे जानते हैं कि कौनसा योग किस प्रकार की शारीरिक संरचना के लिए है।
सवाल : परिणाम का इंतजार करते समय होने वाली घबराहट को स्टूडेंट कैसे दूर कर सकते हैं?
गायंत्री मंत्र और ऊं का उच्चारण किया जा सकता है।
सवाल : योग और पानी का क्या संबंध है?
अक्सर किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि से प्यास लगती है। लेकिन योगाभ्यास के दौरान शरीर में धीरे-धीरे ऊष्मा का स्तर बढ़ता है व ठंडा पानी पीने से यह स्तर तेजी से घटता है। जिससे कफ, जुकाम या एलर्जी हो सकती है। ध्यान रखें, पानी योगाभ्यास के 10-15 मिनट बाद या पसीना सूखने के बाद ही पीएं।
सवाल : क्या योग से वजन भी कम होता है?
हां, योग से वजन घटता है। योगासन के दौरान शरीर जब लचीला हो जाता है तो इसे फिट होने का संकेत कह सकते हैं। ऐसे में योगासन से अतिरिक्त चर्बी घटने से वजन भी घटता है।
सवाल : बुजुर्ग कौनसे योग कर सकते हैं?
बुजुर्गों में अंदरूनी अंग धीरे-धीरे कमजोर पडऩे से हृदय संबंधी रोगों की आशंका बढ़ जाती है। शारीरिक क्षमतानुसार कोई भी योगासन कर सकते हैं। यदि किसी बीमारी में हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
सवाल : मेडिटेशन-प्राणायाम के मानसिक और शारीरिक फायदे क्या हैं?
याद्दाश्त व एकाग्र क्षमता बढ़ती है। अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, थकान, तनाव और डिप्रेशन में लाभ होता है। शारीरिक तौर पर मांसपेशियों को ताकत मिलती है और प्रमुख गं्रथियों का कार्य बेहतर होता है।
एक्सपर्ट : डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, प्रोफेसर व एचओडी, मेडिसिन व योग, एसआरआरएयू, जोधपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो