बॉडी एंड सॉल

देर तक जागने की आदत बढ़ा सकती है मुसीबत

अगर आपको अक्सर देर रात तक काम करने या जागने की आदत है तो इसे बदल दीजिए।

जयपुरApr 12, 2019 / 04:17 pm

विकास गुप्ता

अगर आपको अक्सर देर रात तक काम करने या जागने की आदत है तो इसे बदल दीजिए।

अगर आपको अक्सर देर रात तक काम करने या जागने की आदत है तो इसे बदल दीजिए। ये आदत आपको कई तरह की परेशानियां दे सकती है।

भ्रम : कई बार नींद पूरी न होने के कारण लोगों को ऐसी चीजें दिखती हैं जिनका असल में कोई अस्तित्व ही नहीं होता।

हाई ब्लडप्रेशर : रोजाना ऐसा करने वाले लोगों को भविष्य में उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है। धीरे-धीरे उनमें इससे जुड़ी अन्य बीमारियां जैसे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट डिजीज के खतरे बढ़ने लगते हैं। साथ ही इससे भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन का स्तर भी प्रभावित होता है।

मानसिक रोग : अनिद्रा से दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर पर बुरा असर पड़ता है। इससे डिप्रेशन, एंग्जाइटी, मेनिया और सनक जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।

दुर्घटना का खतरा : नींद पूरी न होने से रास्ते में चलते हुए या वाहन चलाते समय आपको झपकी आ सकती है। इससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।

Home / Health / Body & Soul / देर तक जागने की आदत बढ़ा सकती है मुसीबत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.