फोन की कैद से निकलें बाहर
कॉन्टेक्ट्स को डायरी में भी नोट करें।
दिन में कुछ घंटे मोबाइल से दूर रहेें और सोने से पहले फोन स्विच ऑफ कर दें।
कोशिश करें कि छुट्टी के दिन फोन बंद कर दें और इसकी सूचना अपने परिचितों को दें। पूरा दिन अपने लिए रखें और परिवार के साथ समय बिताएं।
लैपटॉप और फोन जैसी चीजों से एक दिन दूरी बनाकर आप घूमने, अच्छी नींद लेने, अपनों के साथ बातचीत करने में भी आनंद ढूंढ सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक बहुत जरूरी न हो तो दिन में एक घंटे से ज्यादा फोन पर बात ना करें, इससे सुनने की शक्ति कम होती है और याददाश्त भी प्रभावित होती है।