scriptरोजाना दो बॉडी पार्ट्स का व्यायाम करती हैं नेहा धूपिया | Neha Dhupia exercises two body parts daily | Patrika News

रोजाना दो बॉडी पार्ट्स का व्यायाम करती हैं नेहा धूपिया

locationजयपुरPublished: Jan 18, 2019 01:30:12 pm

नेहा जिम में एक्सरसाइज करके घंटों पसीना बहाती हैं। नेहा जिम एक्सरसाइज के साथ ही योगा व अन्य तरह के व्यायाम भी करती हैं।

neha-dhupia-exercises-two-body-parts-daily

नेहा जिम में एक्सरसाइज करके घंटों पसीना बहाती हैं। नेहा जिम एक्सरसाइज के साथ ही योगा व अन्य तरह के व्यायाम भी करती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए जिम एक्सरसाइज करती हैं। नेहा जिम में एक्सरसाइज करके घंटों पसीना बहाती हैं। नेहा जिम एक्सरसाइज के साथ ही योगा व अन्य तरह के व्यायाम भी करती हैं।

नेहा के मुताबिक वे अपनी फिटनेस के लिए हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करती हैं। वे हर दिन शरीर के दो हिस्सों के लिए व्यायाम करती हैं जैसे चेस्ट और बैक, कंधे और टांगे, ट्राईसेप्स और बाईसेप्स की एक्सरसाइज के लि अलग-अलग दिन निर्धारित करके एक्सरासाइज करती हैं।

इसके अलावा नेहा रोजाना कम से कम 20मिनट साइक्लिंग व कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। नेहा हफ्ते में एक दिन योगा और तीन दिन पिलेट्स करती हैं। उन्हें स्वीमिंग और स्क्वैश खेलने का भी शौक है। शहर से बाहर शूटिंग के लिए जाते समय वे स्नीकर्स और योगा मैट हमेशा अपने साथ रखती हैं।

नेहा का खानपान –
नाश्ता : अंडे, बादाम, दूध, कॉर्नफ्लेक्स, इडली और वेजीटेबल सूप
लंच : रोटी, दाल, चावल, सब्जी व दही
डिनर : सूप, सलाद, ग्रिल्ड सब्जी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो