छोटे व बंद फ्लैटों में झाड़ू लगाते समय कीटाणुओं के आंख-नाक-मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करने, वहीं गांवों में घर के अंदर ही अनाज के रखरखाव व सफाई के दौरान एलर्जी, अस्थमा आदि की समस्या हो सकती है। बंद घरों में वेंटीलेशन के अभाव में रसोई गैस, ओवन से निकलने वाली हानिकारक गैस घरों में ही रहने से, वहीं गांवों में रसोई में ही चूल्हे, अंगीठी आदि के प्रयोग से निकलने वाले धुएं से फेफड़ों की समस्या बढ़ सकती है। घरों में बीड़ी, सिगरेट का धुआं, डिओ, परफ्यूम आदि सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंचकर सिकुडऩ व हृदय संबंधी रोगों को बढ़ाते हंै।