8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कारण से भी बढ़ती है गठिया की समस्या

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा सामान्य से अधिक बनने पर वह शरीर से बाहर नहीं निकल पाता व छोटे और बड़े जोड़ों में दर्द का कारण बनता है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Jun 17, 2019

rheumatoid-arthritis

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा सामान्य से अधिक बनने पर वह शरीर से बाहर नहीं निकल पाता व छोटे और बड़े जोड़ों में दर्द का कारण बनता है।

गठिया 50 वर्ष से अधिक आयु में होता है। आजकल कम उम्र के लोगों में भी इसके मामले देखने में आ रहे हैं। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा सामान्य से अधिक बनने पर वह शरीर से बाहर नहीं निकल पाता व छोटे और बड़े जोड़ों में दर्द का कारण बनता है। बढ़े हुए यूरिक एसिड से मधुमेह, हृदय से जुड़े रोगों की आशंका रहती है।

कारण...
प्रोटीन का ठीक से पाचन न होना, तेजी से वजन घटना, अधिक उपवास से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना, तनाव, समय पर भोजन न करना व अनिद्रा प्रमुख वजह हैं। कब्ज, मोटापा, अव्यवस्थित दिनचर्या के अलावा जंकफूड, कोल्डड्रिंक, शराब आदि भी इस समस्या को बढ़़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

व्यायाम -
प्रतिदिन त्रिकोणासन, भुजंगासन, ताड़ासन, उत्तानपादासन, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम आदि किसी प्रशिक्षक की देखरेख में
ही करें।

उपचार...
अश्वगंधा : इसका 5 ग्राम चूर्ण सुबह-शाम दूध के साथ लें।
पंचकोल चूर्ण : सौंठ, पिप्पली, पिप्पलामूल, चव्य व चित्रक (सभी 100-100 ग्राम) लेकर पीस लें। कपड़े से छानने के बाद इस चूर्ण को 1-1 चम्मच सुबह-शाम दूध के साथ लें।
दानामेथी: इसकी सब्जी, लड्डू या चूर्ण बनाकर सुबह-शाम 1-1 चम्मच सादा पानी से लें। 3-4 चम्मच दानामेथी रात को एक कप पानी में भिगोएं। सुबह मसलकर पानी को छानकर पीएं।
बथुआ : इसके ताजा पत्तों का रस निकालें। सुबह आधा कप पीएं। रस को पीने के एक से दो घंटे पहले और बाद में कुछ न खाएं।