scriptसमझें शरीर के इशारे, अंग देते हैं बीमारी के संकेत | Patrika News
बॉडी एंड सॉल

समझें शरीर के इशारे, अंग देते हैं बीमारी के संकेत

4 Photos
6 years ago
1/4

नाखून - अक्सर हम नाखूनों पर सफेद निशान देखते हैं, ऐसा जिंक की कमी से होता है। इससे पता चलता है कि आपका लिवर कमजोर हो रहा है। इसके लिए चना, बाजरा व दाल खाएं। बच्चों के नाखूनों पर सफेद निशान कैल्शियम की कमी से भी हो सकते हैं। दूध से बनी चीजें मक्खन, पनीर खाएं।

2/4

मुंह - सफेद दरदरी जीभ आयरन की कमी से होती है। जीभ किसी स्वाद को महसूस नहीं कर पा रही है तो ऐसा विटामिन बी 12 या जिंक की कमी है। जीभ में कड़वा स्वाद आ रहा हो, होंठ फट रहे हों या दांतों के ऊपरी हिस्से में खुरदरे निशान दिखाई दे रहे हों तो यह विटामिन की कमी से होता है।

3/4

त्वचा - अगर चेहरे पर स्ट्रेच माक्र्स हो रहे हैं तो इसका मतलब आपका शरीर जिंक की कमी से जूझ रहा है। साबुत अनाज और सूखे मेवों से यह कमी आसानी से दूर हो सकती है। त्वचा का रूखा होना या पपडिय़ां निकलना त्वचा के संक्रमण की बीमारी फ्रायनोडर्मा होने का इशारा है। यह शरीर में कैराटिन की अधिकता से होता है। त्वचा में लाल दाने भी हो जाते हैं। कैरोटिन गाजर, आम, हरा धनिया, ब्रोकली जैसी चीजों में कैराटिन भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है।

4/4

पैर - पैरों की पिंडलियों में दर्द होना मैग्नीशियम की कमी दर्शाता है। अगर पैर हमेशा ठंडे रहते हैं तो यह थायरॉइड की वजह हो सकता है। पैरों में कई दिनों तक सूजन डायबिटीज का संकेत भी हो सकती है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.