अधोमुख शवासन -
यह साइनस, मानसिक थकावट, अवसाद और अनिद्रा में फायदेमंद है।
झुककर करने वाले इस आसन के नियमित अभ्यास से सिर में रक्त का संचार बेहतर होता है। इससे साइनस, जुकाम, तनाव और अनिद्रा में भी फायदा मिलता है। रोजाना दिन में कम से कम एक मिनट के लिए इस आसन को कर सकते हैं। इसे विशेषज्ञ की निगरानी के बिना न करें, दिक्कत हो सकती है।
सावधानी : हाई बीपी, कंधे की चोट और दस्त की समस्या में बिना चिकित्सक की परामर्श के न करें।