scriptबीएड की छात्रा का कॉलेज गेट पर मर्डर, आरोपी फरार | Bed studying girl killed on college gate by knife stabbed | Patrika News

बीएड की छात्रा का कॉलेज गेट पर मर्डर, आरोपी फरार

locationबोकारोPublished: May 05, 2016 12:50:00 pm

पति चितरंजन टुडू का कहना है कि ये वारदात कॉलेज टाइमिंग में हुई है, इसलिए कॉलेज प्रबंधन को इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Knife

Knife

बोकारो। झारखंड में महर्षि परमहंस हुहुआ बीएड कॉलेज की छात्रा सोनाली मूर्मू की अज्ञात युवक ने नृशंस हत्या कर दी। छात्रा जैसे ही कॉलेज गेट से बाहर निकली, उसी समय एक अज्ञात युवक बाइक से आया और सोनाली पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार तेजधार हथियार से कई बार हमला कर उसने सोनाली को पूरी तरह से जख्मी कर दिया। इसके बाद थोड़ी ही देर में सोनाली की मौत हो गई। इसके बाद युवक हथियार को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बताया जा रहा है कि सोनाली को रोजाना उसका पति या देवर ही कॉलेज छोड़ने आते थे।

कॉलेज के कर्मचारियों ने बताया कि सोनाली का मायका दुमका के झुमराबाद गांव में था, वह बोकारो के डरहाबेड़ा पंचायत कंडेर से रोज कॉलेज आना-जाना करती थी। घटना को लेकर सोनाली के पति चितरंजन टुडू का कहना है कि ये वारदात कॉलेज टाइमिंग में हुई है, इसलिए कॉलेज प्रबंधन को इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और शल को पीएम के लिए भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो