scriptटैक्सी में परिजनों सहित दिन बिता रहीं थी कैंसर पीड़िता, CM के एक ट्वीट से हल हुई सारी समस्याएं | CM Hemant Soren's One Tweet Helped Poor Cancer Patient Woman | Patrika News

टैक्सी में परिजनों सहित दिन बिता रहीं थी कैंसर पीड़िता, CM के एक ट्वीट से हल हुई सारी समस्याएं

locationबोकारोPublished: Aug 22, 2020 07:27:53 pm

Submitted by:

Prateek

अगर संवेदनशील लोग कुर्सी पर बैठे है तो जनता को मदद भी मिलेगी (CM Hemant Soren’s One Tweet Helped Poor Cancer Patient Woman) (Jharkhand News) (Jamtara News) (Jamshedpur News) (Bokaro News)…

टैक्सी में परिजनों सहित दिन बिता रहीं थी कैंसर पीड़िता, CM के एक ट्वीट से हल हुई सारी समस्याएं

टैक्सी में परिजनों सहित दिन बिता रहीं थी कैंसर पीड़िता, CM के एक ट्वीट से हल हुई सारी समस्याएं

जामताड़ा,बोकारो: आज के डिजिटल दौर में सरकार और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाना जनता के लिए बेहद आसान हो गया है। अगर संवेदनशील लोग कुर्सी पर बैठे है तो जनता को मदद भी मिलेगी। इसका उदाहरण यहां देखने को मिला। कैंसर का इलाज कराने आई महिला अपने परिजनों के साथ टैक्सी में ही दिन गुजारने को मजबूर थीं। यह बात सीएम तक पहुंची तो तुरंत हर तरह की सुविधा मुहैया कराई गई।

यह भी पढ़ें

जानें क्या होता है ‘lone wolf attack’, ISIS के निशाने पर क्यों है दिल्ली?

यह मामला झारखंड का है। दरअसल कैंसर पिड़ित महिला इलाज के लिए जामताड़ा से जमशेदपुर पहुंची थीं। परिजन भी महिला के साथ थे। यहां गेस्ट हाउस नहीं मिलने के कारण सभी टैक्सी में ही दिन—रात गुजारने को मजबूर थे। इन्हें सहायता की बेहद दरकार थी।

https://twitter.com/Dist_Admin_Jmt?ref_src=twsrc%5Etfw

यह भी पढ़ें

America में चक्रवाती तूफान Laura मचा सकता है तबाही, सोमवार तक खाड़ी तट से टकराने की संभावना

जामताड़ा के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने ट्वीट कर सीएम को पीड़ित महिला और परिवार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जामताड़ा स्थित धर्मपुर निवासी पूर्णिमा देवी अत्यंत गरीब महिला हैं। इनको कैंसर हुआ है। इलाज के लिए घर का सब कुछ बेच चुकी हैं। पिछले 14 दिनों से जमशेदपुर स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। परिवार गेस्ट हाउस नहीं मिलने के कारण ऑटो में सो रहा है।

यह भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi 2020: गणेश चतुर्थी पर इसलिए नहीं देखना चाहिए चांद, जानिए क्या है वजह

जानकारी मिलते ही सीएम ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को उक्त परिवार को जमशेदपुर में आश्रय गृह उपलब्ध कराने और पीड़ित महिला को असाध्य रोग उपचार योजना से जोड़ते हुए मदद करने का निर्देश दिया। सीएम के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों ने एक घंटे में ही बीमार महिला और परिवार की सभी समस्याओं का निस्तारण कर दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो