बोकारो

वर्ल्ड टूर पर निकले फ्रांसीसी नागरिक की तबीयत बिगड़ी

सिमडेगा में रात में एक होटल में ठहरने के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई…

बोकारोDec 29, 2018 / 05:31 pm

Prateek

frech citizen

(बोकारो,सिमडेगा): वर्ल्ड टूर पर निकले फ्रांस निवासी अलेक्जेंडर की झारखंड के सिमडेगा में तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने के कारण अलेक्जेंडर को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाइट से इंडिया पहुंचने के बाद अलेक्जेंडर साइकिल यात्रा करते हुए शुक्रवार को सिमडेगा पहुंचे थे। सिमडेगा में रात में एक होटल में ठहरने के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने के बाद स्थानीय युवक सूरज कुमार साहू ने उनसे बात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद सूरज ने उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें एडमिट कर लिया है। चिकित्सकों का कहना है कि अलेक्जेंडर डायरिया से पीड़ित हैं और चिंता की कोई विशेष बात नहीं है।


चिकित्सकों द्वारा उनका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। आवश्यक दवाइयों के साथ ही अलेक्जेंडर को स्लाइन भी चढ़ाया जा रहा है। इधर, उक्त मामले की जानकारी उपायुक्त जटाशंकर चौधरी को भी स्थानीय लोगों ने दी। उपायुक्त ने भी सिविल सर्जन को विशेष रूप से अलेक्जेंडर को चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.