script15 मिनट पहले स्कूल में हुआ जबर्दस्त ब्लास्ट, जान पर खेलकर फहराया तिरंगा | Jharkhand News: Blast In Garhwa Before Flag Hoisting On 26 January | Patrika News

15 मिनट पहले स्कूल में हुआ जबर्दस्त ब्लास्ट, जान पर खेलकर फहराया तिरंगा

locationबोकारोPublished: Jan 26, 2020 07:23:19 pm

Submitted by:

Prateek

Jharkhand News: ध्वजारोहण से 15 मिनट पहले हुआ ब्लास्ट, फिर भी बच्चों और शिक्षकों ने हिम्मत नहीं (26 January 2020) हारी…

15 मिनट पहले स्कूल में हुआ जबर्दस्त ब्लास्ट, जान पर खेलकर फहराया तिरंगा

15 मिनट पहले स्कूल में हुआ जबर्दस्त ब्लास्ट, जान पर खेलकर फहराया तिरंगा

(बोकारो,गढ़वा): झारखंड के गढ़वा जिले के बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर पंचायत सचिवालय से महज 50 मीटर की दूरी पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय महुआटिकर के परिसर में तिरंगा फहराने से 15 मिनट पूर्व जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोट लगी है।

 

यह भी पढ़ें

SI बनकर सफर शुरू करने वाला बना आतंक का DSP, परिवार और संपत्ति के बारे में जानकर होंगे हैरान

मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के शिक्षकों द्वारा गणतंत्र दिवस से 1 दिन पूर्व ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। गणतंत्र दिवस के दिन विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चे उत्साह में अपने विद्यालय परिसर पहुंचे। यहां झंडोत्तोलन के स्थल के घेरे के अंदर कुछ ईट और पत्थर रखकर उसके नीचे बम दबाकर रखा गया था। जैसे ही शिक्षक एवं स्कूली बच्चे उस पत्थर को हटाने लगे अचानक जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट से पूरा परिसर थर्रा उठा। धमाके की आवाज 2 किलोमीटर के दायरे तक सुनी गई। कुछ बच्चों एवं विद्यालय के शिक्षक कृष्णा कुमार को आंशिक रूप से पत्थर और मिट्टी के छींटे पढ़ कर हल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें

बंधु तिर्की का कांग्रेस में जाना तय, 7 दिनों में प्रदीप यादव का स्टैंड होगा साफ

सूचना मिलते ही बड़गड़ ओपी प्रभारी जग नारायण शर्मा घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। भंडरिया थाना को इससे संबंधित जानकारी दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्थानीय जिला परिषद सदस्य उप प्रमुख एवं सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में पहुंच चुके हैं जिसके बाद सबो द्वारा सबों के सहयोग से झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। मामले की जांच जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो