scriptयुवा कराटेकारों ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन | Young karate makers performed amazingly | Patrika News

युवा कराटेकारों ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन

locationबोकारोPublished: Dec 24, 2019 05:57:26 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

पायोनियर पब्लिक स्कूल चास में रविवार को इंटर हाउस कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिला कराटे संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह लीला जानकी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अमर प्रसाद व स्कूल

युवा कराटेकारों ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन

युवा कराटेकारों ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन

बोकारो. पायोनियर पब्लिक स्कूल, चास में रविवार को इंटर हाउस कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिला कराटे संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह, लीला जानकी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अमर प्रसाद व स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि कराटे से शरीर का संपूर्ण व्यायाम होता है। इसके माध्यम से खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर सकते हैं। साथ ही स्वयं की रक्षा कर सकते हैं। पायोनियर पब्लिक स्कूल चास में रविवार को इंटर हाउस कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिला कराटे संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह लीला जानकी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अमर प्रसाद व स्कूल
प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि खेलकूद मानसिक व शारीरिक विकास में सहायक है। यह अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। प्रतियोगिता में भाग लेकर युवा कराटेकारों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मंजू, संजू, अलका, शिखा गुप्ता, आशा सिंह, प्रकाश कुमार, राहुल कुमार, सुबीर कुमार, विश्वजीत कुमार, रचिता गुप्ता, रूपेश कुमार, रिकी कुमारी आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो