बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में ही ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुईं, ऐसे में उनके फैन्स के पास उनकी आनन-फानन में हो रही शादी की खबर पहुंचती है…
मुम्बई। बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में ही ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुईं। ऐसे में उनके फैन्स के पास उनकी आनन-फानन में हो रही शादी की खबर पहुंचती है। लेकिन आज वे एक्ट्रेस अपनी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। आगे हमने ऐसे ही कुछ एक्ट्रेसस की जानकारी दी है जो शादी से पहले हुईं थी प्रेग्नेंट…
श्रीदेवी
बॉलीवुड की ये चालबाज गर्ल शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई थी। रूप की रानी चोरों का राजा फिल्म की शूटिंग के वक्त श्रीदेवी और बोनी कपूर में काफी नजदीकियां बढ़ गई थी। उनका अफेयर बोनी कपूर के साथ चल रहा था। जब श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई तब बोनी कपूर शादीशुदा थे। बाद में उन्होंने अपनी पत्नी मोना कपूर (बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की मां) से तलाक लेकर साल 1996 में श्रीदेवी से शादी की। शादी के कुछ ही महीनों बाद श्रीदेवी ने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को जन्म दिया।
कोंकणा सेन शर्मा
आर्ट सिनेमा का जाना मान चेहरा यानी की कोंकणा सेन शर्मा भी ‘आजा नच ले’ में अपने को-स्टार रह चुके एक्टर रणवीर शौरी से एक प्राइवेट सेरेमनी में 2010 में शादी की और कुछ ही महीनों के बाद ही उन्होंने अपने बेटे हारून को जन्म दिया। दरअसल कोंकणा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी इसीलिए दोनों ने जल्दबाजी में शादी की अनाउंसमेंट कर दी। अभी फिलहाल ये दोनों ऑफिशियली अलग हो गए हैं।
अमृता अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा खान की छोटी बहन अमृता अरोड़ा की शादी की खबर ने सभी को चौंका दिया था क्योंकि उनके अफेयर की बात कभी सामने नहीं आई थी। बाद में खबरें ये आई थी की अमृता शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं। शादी के कुछ ही महीनों बाद अमृता अरोड़ा नें अपने बड़े बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी की।
वीना मलिक
वीना मलिक भी शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं। वीना मलिक ने 25 दिसंबर 2013 को दुबई बेस्ड बिजनेसमैन असद बशीर खान से शादी की और सितंबर 2014 को अपने पहले बेटे अबराम को जन्म दिया। ये बातें भी सामने आ रही थीं कि ये बेटा वीना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का है और असद इसके पिता नहीं हैं। वीना ने इसके बारे में हमेशा चुप्पी साधी।
महिमा चौधरी
फिल्मों से लगभग गायब रहने के बाद अचानक महिमा चौधरी की शादी की खबर ने सबको चौकना दिया था। खबर ये थी कि वो शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं। महिमा चौधरी नें बॉबी चौधरी से 2006 में शादी की और शादी के कुछ ही महीने के बाद बेटी को जन्म दिया। अभी फिलहाल बॉबी से अलग हो चुकी हैं।
सारिका
सारिका 80 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। साउथ के सुपर स्टार कमल हासन अपनी पहली पत्नी (वानी) से तलाक लेने के बाद प्रेमिका सारिका के साथ लिव-इन में रहने लगे थे। कुछ दिनों बाद ही सारिका के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई। 28 जनवरी 1986 को श्रुति हासन का जन्म हुआ। सारिका और कमल ने साल 1988 में शादी कर ली और साल 1991 में सारिका ने अपनी दूसरी बेटी अक्षरा को जन्म दिया। इतना ही नहीं 2004 में कमल हासन और सारिका का भी तलाक हो गया।
सेलिना जेटली
जानशीन फिल्म से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत करने वाली सेलिना जेटली ने साल जुलाई 2011 में अपने ब्वॉयफ्रेंड पीटर हॉग से शादी की और मार्च 2012 में अपने जुड़वा बच्चों विराट और विंस्टन को जन्म दिया। कहा जाता हैं कि सेलिना भी शादी से पहले प्रेग्नेंट थी जिसके चलते उन्होंने शादी की और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
नीना गुप्ता
एक्ट्रेस नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिचड्र्स के अफेयर के चर्चों को कोई कैसे भूल सकता हैं। फिर नीना की प्रेग्नेंसी की खबर ने सबकी शॉक्ड कर दिया था। साल 1989 में नीना ने बेटी को मसाबा को जन्म दिया और अकेली ही अपनी बेटी को संभाला।
जेसिका अल्बा
जेसिका अल्बा ने हॉलीवुड फिल्म निर्माता कैश वॉरेन से मई 2009 में शादी की और एक महीने बाद जून में बच्चा होने की खबर दी।
अनुष्का शंकर
मशहूर सितारवादक और म्यूजिशियन अनुष्का शंकर भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं थी। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड और ब्रिटिश फिल्म मेकर जो राइट से 26 सितंबर 2010 में शादी की और 5 महीने बाद ही 22 फरवरी 2011 को बेटे जुबिन शंकर राइट को जन्म दिया था।
ग्वेनेथ पैल्ट्रो
ग्वेनेथ पैल्ट्रो का सिंगर क्रिस मार्टिन के साथ अफेयर था और वह शादी से पहले ही प्रेगनेंट हुईं। दिसंबर 2003 में उन्होंने शादी की और पांच महीने बाद ही पहले बच्चे को जन्म दिया।
निकोल रिची
निकोल रिची ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा साल 2007 में एक टीवी में की थी। जनवरी 2008 में निकाल और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकर जोयेल ने अपने पहले बच्चे हार्लो का स्वागत किया और दिसंबर 2010 में शादी के बंधन में बंधे।