script

दीपिका-रणबीर के इंडस्ट्री में 12 साल पूरे, देखें अब तक का सफर, इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

locationमुंबईPublished: Nov 09, 2019 02:35:28 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

12 years of deeepika and Ranbir kapoor: दीपिका और रणवीर ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी।

Ranbir and Deepika

Ranbir and Deepika

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में शुमार हैं। इन दोनों ने इंडस्ट्री में अपना 12वां पड़ाव पार कर लिया है। दीपिका और रणवीर ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी। पिछले 12 सालों में इन दोनों स्टार्स ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर इन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक खास और अलग पहचान बना ली है। इस मौके पर एक नजर डालते हैं इनके 12 साल के कॅरियर पर।
दीपिका ने ‘ओम शांति ओम’ से की शुरुआत
दीपिका ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी। नवंबर 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। पहली ही फिल्म से उन्होंने साबित कर दिया था कि वह यहां लंबी रेस के लिए आई हैं। अपनी खूबसूरती, स्टाइल, स्वभाव, व्यवहार की बदौलत उन्होंने लोगों को खूब इम्प्रेस किया है।

दीपिका की 12 फिल्में
फिल्म ‘लव आजकल’ में दीपिका ने एक मॉडर्न लड़की मीरा पंडित का किरदार निभाया था। इसमें एक्ट्रेस के साथ सैफ अली खान लीड रोल में थे। अब मेकर्स इसका दूसरा पार्ट ‘लव आज कल 2’ लेकर आ रहे हैं।
‘आरक्षण’
फिल्म ‘आरक्षण’ में दीपिका ने ‘पूर्वी आनंद’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था।

‘कॉकटेल’
एक्ट्रेस ने फिल्म कॉकटेल में ‘वेरॉनिका’ का किरदार निभाया। लव ट्राइएंगल पर आधारित इस फिल्म में सैफ उनके साथ लीड रोल में थे। फिल्म में दीपिका की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई।
‘ये जवानी है दीवानी’
इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक शर्मीली मेडिकल स्टूडेंट की भूमिका में निभाई। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर लीड रोल में थे। दोनों की केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

‘चेन्नई एक्सप्रेस’
इस फिल्म में भी दीपिका ने अपनी दमदार एक्टिंग की छाप छोड़ी। इसमें वह शाहरुख के अपोजिट थीं। साउथ इंडियन किरदार में एक्ट्रेस ने दर्शकों का मन मोह लिया था। यह फिल्म उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है।

‘गोलियों की रास लीला: राम लीला’
इस फिल्म में दीपिका ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के साथ—साथ क्रिटिक्स का भी मन मोह लिया। इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी रणवीर सिंह के साथ जमी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हुई।
दीपिका-रणबीर के इंडस्ट्री में 12 साल पूरे, देखें अब तक का सफर, इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार
‘पीकू’

इस फिल्म में दीपिका एक बंगाली आर्किटेक्ट की भूमिका में नजर आई। अमिताभ उनके पिता के रोल में थे। बाप—बेटी की बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आई।

‘तमाशा’
फिल्म ‘तमाशा’ में वह तारा के किरदार में दिखीं और रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। हालांकि फिल्म बॉक्स आॅफिस पर चल नहीं पाई।

‘बाजीराव मस्तानी’

इस फिल्म में मस्तानी का किरदार निभाकर एक्ट्रेस ने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ दी। इस मूवी में उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट हुई।
‘पद्मावत’
इस फिल्म में दीपिका, रानी पद्मावती के किरदार में नजर आई। भंसाली एक बार फिर रणवीर और दीपिका को इस फिल्म में साथ लेकर आए। एक्ट्रेस ने अपने दमदार किरदार से दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया।

आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म ’83’ में उनकी पत्नी की भूमिका में दिखेंगी।

 

दीपिका-रणबीर के इंडस्ट्री में 12 साल पूरे, देखें अब तक का सफर, इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

रणबीर पर फैंस ने लुटाया प्यार
रणबीर कपूर के इंडस्ट्री में 12 साल पूरे होने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर एक्टर के लिए प्यार लुटाया। ट्विटर पर कई लोगों ने रणबीर की तस्वीरें पोस्ट करते हुए, उन्हें इंडस्ट्री में 12 साल पूरे करने पर बधाई दी। एक्टर ने अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म ‘सावंरिया’ से वर्ष 2007 में की। अपने 12 के कॅरियर में उन्होंने वेक अप सिड, रॉकस्टार, बर्फी, ये जवानी है दीवानी, ए दिल है मुश्किल जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें पिछली बार फिल्म ‘संजू’ में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने एक्टर संजय दत्त का किरदार निभा सुर्खियां और पुरस्कार बटोरे। जल्द ही वे फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो