scriptमानव तस्करी मामले में पॉप सिंगर दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा, गिरफ्तारी के बाद मिली बेल | 2 Years Jail to Daler Mehndi inn 2003 Human Trafficking Case | Patrika News

मानव तस्करी मामले में पॉप सिंगर दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा, गिरफ्तारी के बाद मिली बेल

Published: Mar 16, 2018 02:40:08 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

दलेर मेंहदी पर लोगों को गैर-कानूनी तरीके से विदेश भेजने का आरोप

Daler Mehndi

Daler Mehndi

पंजाबी गायक दलेर मेंहदी को कबूतरबाजी यानी मानव तस्करी मामले में दोषी करार दिया गया है। पंजाब की पटियाला कोर्ट ने उनको दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है। उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया लेकिन थोडी ही देर बाद उन्हें बेल भी मिल गई। दरअसल दलेर मेंहदी पर लोगों को गैर- कानूनी तरीके से विदेश भेजने का आरोप था। इसमें कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया। अदालत ने उन्हें दो वर्ष की सजा सुनाने के साथ ही दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। हालांकि कुछ ही देर में मेहंदी को जमानत मिल गई। बताया जा रहा है कि वे हाई कोर्ट में अपील करेंगे।
क्या है मामला:
19 सितंबर, 2003 में शमशेर मेहंदी के खिलाफ कबूतरबाजी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। बता दें कि शमशेर मेहंदी गायक दलेर मेहंदी के बड़े भाई हैं। जब शमशेर मेहंदी से पूछताछ की गई तो इस मामले में दलेर मेहंदी का नाम भी सामने आया था। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 15 साल बाद कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया है।
30 से अधिक मामले:
दलेर मेंहदी पर लोगों को गैर कानूनी तरीके से विदेश भेजने का आरोप लगाया गया था। इसमें उनके खिलाफ मानव तस्करी से जुड़े 30 से अधिक मामले पाए गए थे। उन पर पहला मामला अमेरिका में दर्ज किया गया था।

शो के बहाने लोगों को विदेश ले जाते थे:
दलेर मेहंदी पर आरोप था कि जब वे अपने किसी शो के लिए विदेश जाते थे तो कई लोगों को अपने साथ ले जाते थे। दलेर पर यह आरोप बख्शीश सिंह नाम के व्यक्ति ने लगाया था। बख्शीश सिंह पटियाला जिले के बलबेड़ा निवासी हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि विदेश भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपये लिए गए थे।
1998—99 में ले गए 10 लोगों को विदेश:
दलेर पर आरोप था कि वे अपने भाई के साथ 1998—99 के दौरान करीब 10 लोगों को गैर कानूनी रूप से विदेश लेकर गए थे। इसके लिए उन्होंने लोगों से बहुत सारे रुपए भी लिए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो