script

2018 Big Awards: निधन के बाद श्रीदेवी को अवॉर्ड, इन सेलेब्स को भी मिला सम्मान

locationमुंबईPublished: Dec 26, 2018 12:33:21 pm

Submitted by:

Amit Singh

Award winners of 2018 साल 2018 खत्म होने को है। आइए जानते हैं इस साल किन फिल्मों और कलाकारों को सिनेमा के लिए बड़े सम्मान दिए गए…

sridevi

sridevi

साल 2018 मनोरंजन इंडस्ट्री के लिहाज से बेहद शानदार रहा है। एक तरफ बॉलीवुड सेलेब्स की बड़ी बड़ी फिल्में रिलीज होती रही है। वहीं दूसरी और इस साल इंडस्ट्री ने अपने कुछ बड़े स्टार्स को खोया है। श्रीदेवी, सुजाता कुमार, रीता भादुड़ी, अर्जुन हिंगोरानी, अवा मुखर्जी जैसे कई कलाकार इस साल इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इस साल रिलीज हुई तमाम फिल्मों को दर्शकों का दिल जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ा, जबकि कई ने कंटेंट के दम पर खूब शोहरत और पैसे बटोरे। इन फिल्मों और स्टार्स को देश दुनिया में बड़े सम्मान भी मिले। 2018 ऐसा साल है जिसमें श्रीदेवी ने अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींचा। श्रीदेवी को मिला नेशनल अवॉर्ड उनके पति ने राष्ट्रपति के हाथों लिया।

 

vinod khanna

आइए जानते हैं इस सला कौनसे स्टार्स और फिल्मों को इस साल सम्मान मिला…

1. नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2018 के विजेता

श्रीदेवी: मॉम, स्ट एक्ट्रेस

दिव्या दत्ता: इरादा, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

ए आर रहमान: मॉम, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर

येसुदास: विश्वरूपम मनसूर, बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर

विलेज रॉकस्टार्स, बेस्ट फिल्म

विनोद खन्ना: दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

2. फिल्मफेयर अवॉर्ड 2018 के विजेता

हिंदी मीडियम: बेस्ट फिल्म

अश्वनी अय्यर तिवारी: बरेली की बर्फी, बेस्ट डायरेक्टर

इरफान खान: हिंदी मीडियम, बेस्ट एक्ट

विद्या बालन: बेस्ट एक्ट्रेस, तुम्हारी सुलू

राजकुमार राव, बरेली की बर्फी, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

मेहर विज: सीक्रेट सुपरस्टार, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

कोकंणा सेन शर्मा: ए डेथ इन द कुंज, बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर

प्रीतम: जग्गा जासूस, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर

अमिताभ भट्टाचार्या: उल्लू का पट्ठा, बेस्ट लिरिस्ट

अरिजीत सिंह: रोके ना रुके नैना- बद्रीनाथ की दुल्हनिया, बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर

मेघना मिश्रा: नचदी फिरा, सीक्रेट सुपरस्टार, बेस्ट फिमेल प्लेबैक सिंगर

village rockstars

3. ऑस्कर की रेस में भारत पीछे

साल 2018 के लिए असमिया की फिल्म विलेज रॉकस्टार्स के लिए भी जाना जाएगा। हालांकि इसे ऑस्कर की विदेशी भाषा श्रेणी की अंतिम 9 फिल्मों में जगह नहीं मिल पाई। लेकिन बेहद कम संसाधनों में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस कैटेगरी में पुरस्कार की घोषणा 2019 की शुरुआत में की जाएगी। पिछले साल राजकुमार राव की न्यूटन को ऑस्कर में भेजा गया था, लेकिन इस फिल्म ने भी निराश किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो