माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म 'दिल' की रिलीज को 30 साल पूरे हो गए हैं। 1990 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया। आज भी इसके गाने लोकप्रिय हैं। फिल्म के 30 साल पूरे होने पर माधुरी ने सोशल मीडिया पर फिल्म से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की।
माधुरी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,'दिल को 30 साल हो गए। आमिर खान के साथ काम करना कितना मजेदार था।' साथ ही उन्होंने एक किस्सा भी शेयर किया।
माधुरी ने बताया कि जब वे फिल्म के सेट पर शरारत करते थे तो इंद्र कुमार उन्हें बहुत डांटते थे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
बता दे कि फिल्म 'दिल' वर्ष 1990 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। बाद में इसे ओड़िया और तेलुगु भाषाओं में भी बनाया गया।
वहीं इस फिल्म में पहली बार आमिर खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आई थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी।