scriptइन 5 मशहूर सितारों के मम्मी पापा अक्सर हो जाते हैं कनफ्यूज, बच्चे दिखते हैं एक दूसरे की कार्बन कॅापी | 5 bollywood actors have duplicate brother and sister | Patrika News

इन 5 मशहूर सितारों के मम्मी पापा अक्सर हो जाते हैं कनफ्यूज, बच्चे दिखते हैं एक दूसरे की कार्बन कॅापी

locationमुंबईPublished: Jun 06, 2019 10:27:28 am

Submitted by:

Riya Jain

बॅालीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसे कई सितारे मौजूद हैं जिनके भाई- बहनों के चेहरे एक दूसरे से काफी मेल खाते हैं। जैसे हैं। तो आइए देखते हैं ये खास लिस्ट…

5 bollywood stars look smilar to their sister and brother

5 bollywood stars look smilar to their sister and brother

ऐसा कहा जाता है की इस दुनिया में हर शख्स के 7 डुप्लिकेट मौजूद होते हैं। लेकिन कई बार सगे भाई-बहन भी इन्हीं में से एक होते हैं। बॅालीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसे कई सितारे मौजूद हैं जिनके भाई- बहनों के चेहरे एक दूसरे से काफी मेल खाते हैं। जैसे हैं। तो आइए देखते हैं ये खास लिस्ट…

anupam-kher-and-raju-kher

अनुपम और राजू

अभिनेता अनुपम खेर देश के टॅाप स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। अनुपम के भाई राजू खेर भी उन्हीं की तरह एक्टर हैं लेकिन उन्हें वो मुकाम नहीं मिल पाया जिस पर आज अनुपम हैं। दोनों भाईयों की शक्ल एक दूसरे काफी मिलती है।

 

bharti-singh-and-pinky-singh

भारती और पिंकी

कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह को आज कौन नहीं जानता। इन दिनों वह कपिल शर्मा शो के अलावा एक और शो खतरा खतरा खतरा में नजर आ रही हैं। भारती की बहन पिंकी भी बिल्कुल उनके जैसी ही दिखती हैं। बीते दिनों पिंकी की शादी हुई जिसमें दोनों बहनें साथ नजर आई थीं।

 

kangana-rangoli

कंगना और रंगोली

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली की शक्ल भी कंगना से काफी मिलती है। दोनों बहने अक्सर ही पार्टी और इवेंट में एक साथ नजर आती हैं।

 

anil-kapoor-and-sanjay-kapoor
अनिल और संजय

एक्टर अनिल कपूर देश के टॅाप एक्टर्स में से एक रहे हैं। उनकी शक्ल हूबहू उनके छोटे भाई संजय कपूर से मिलती है।

shilpa-shetty-and-shamita-shetty

शिल्पा और शमिता

मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपनी छोटी बहन शमिता शेट्टी की कार्बन कॅापी हैं। दोनों अक्सर साथ दिखाई देते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो