scriptसिर्फ श्रेया ही नहीं बल्कि ये 5 स्टार्स भी लगा चुके है एयरलाइन की क्लास, किसी से हुई छेड़छाड़ तो किसी को टिकट देने से किया इनकार | 5 Celebrities Controversies With Airlines | Patrika News

सिर्फ श्रेया ही नहीं बल्कि ये 5 स्टार्स भी लगा चुके है एयरलाइन की क्लास, किसी से हुई छेड़छाड़ तो किसी को टिकट देने से किया इनकार

locationमुंबईPublished: May 17, 2019 05:29:38 pm

Submitted by:

Amit Singh

श्रेया ने एयरलाइन की जमकर क्लास लगाई। दरअसल एयरलाइन ने गायिका को म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट ले जाने की इजाजत नहीं दी थी। इस घटना के बाद श्रेया ने ट्वीट कर अपना नाराजगी जाहिर की।

5-celebrities-controversies-with-airlines

5-celebrities-controversies-with-airlines

लोगों को सेलिब्रिटीज की डे टू डे लाइफ में काफी रुची होती है। वह अपने चहेते स्टार्स पर पर्दे के इतर भी नजरे बनाए रखते हैं। लोगों की रुचि ऐसे समय में तो और भी बढ़ जाती है जब सेलिब्रिटी किसी व्यक्ति या फिर किसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। हाल में ऐसा ही कुछ फेमस सिंगर श्रेया घोषाल के साथ हुआ। उन्होंने एयरलाइन की जमकर क्लास लगाई। दरअसल एयरलाइन ने गायिका को म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट ले जाने की इजाजत नहीं दी थी। इस घटना के बाद श्रेया ने ट्वीट कर अपना नाराजगी जाहिर की। लेकिन श्रेया पहली ऐसी सेलेब नहीं है जिन्होंने एयरलाइन को लताड़ लगाई है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में-

जायरा वसीम- दंगल फेम जायरा वसीम एयरलाइंस की लापरवाही के चलते मुसीबत में फंस चुकी हैं। दरअसल एक बार फ्लाइट के दौरान जायरा के साथ एक शख्स ने बत्तमीजि की। शिकायत करने के उन्हें ना तो क्रू से मदद मिली और ना ही लोगों से। हालांकि बाद में विवाद बढ़ने के बाद विस्तारा एयरलाइंस जायरा के सपोर्ट में आई थी।

View this post on Instagram

A post shared by zaira wasim (@zairawasim_) on

मौनी रॉय- मौनी रॉय सीट ने मिलने के कारण एयरलाइन पर अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं। उन्हें एयरलाइन के एक कर्मचारी का व्यवहार कुछ पसंद नहीं आया था जिसके बाद उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से इस पर कड़ा विरोध दर्ज किया था। मौनी ने ट्विटर पर एक महिला कर्मचारी को लेकर लिखा, ‘कई सीट खाली होने के बावजूद एमिरेट्स की फ्लाइट में एक महिला कर्मचारी ने मुझे मिडिल सीट दे दी। ईमानदार यात्रियों की ओर से यह नसीहत है कि उन लोगों को नौकरी पर कतई ना रखे जो बुरे दिन से गुजर रहे हो क्योंकि वह दूसरों का दिन भी खराब कर देते हैं, ऐसे में यात्रियों की कोई गलती नहीं होती फिर भी उन्हें सुनना पड़ जाता है।’

 

दिव्यांका त्रिपाठी- एक यात्रा के दौरान एयरलाइंस की लापरवाही के चलते एक्ट्रेस का सामान पिछले एयरपोर्ट पर ही छूट गया। इसके चलते दिव्यांका से लेकर उनकी टीम को दिक्कतें हुईं थी। दिव्यांका ने उस वक्त ट्वीट किया था- ‘एयरलाइन की लापरवाही की वजह से ना सिर्फ उन्हें दिक्कत हो रही है बल्कि पूरी क्रू को परेशानी हो रही है। 100 लोग सेट पर इंतजार कर रहे हैं और बिना जरूरी चीजों के ही काम पर लौटना पड़ रहा है। कंपनी को समझना चाहिए की हमारे समय की कीमत क्या है हमारी भी जिंदगी होती है।’

रोहन मेहरा- एक बार टीवी एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटस्टेंट रोहन मेहरा अपनी गर्लफ्रेंड कांची सिंह और टीम के साथ को दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान एयरलाइंस के एक कर्मचारी ने उनके साथ बदसलूकी की। जिसके बाद रोहन भड़क उठे। रोहन के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली से मुंबई की टिकट पहले ही बुक करा ली थी लेकिन जब वो दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां उन्हें कहा गया कि फ्लाइट की बुकिंग ज्यादा हो गई है इसलिए वो उन्हें 3 टिकट ही दे सकते हैं। इसके बाद एयरलाइन कर्मचारियों के साथ रोहन की टीम की बहस होने लगी थी।

 

करणवीर बोहरा- बिग बॉस 12 फेम करणवीर बोहरा को एक बार मॉस्को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। इसके बाद एक्टर ने ट्वीट करके अपनी परेशानी लोगों से साझा की। करणवीर ने ट्वीट करके लिखा था, ‘मॉस्को एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरा पासपोर्ट थोड़ा खराब हो गया है। वह मुझे भारत वापस भेजने की सोच रहे हैं। भारतीय दूतावास काश आपने वीजा देने से पहले यह बता दिया होता।’ मामला बढ़ने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक्टर की मदद की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो