scriptDHADAK:  रिलीज से पहले पढ़ लीजिए फिल्म देखने के ये 5 दिलचस्प कारण, तीसरी हैं श्रीदेवी! | 5 reasons to watch movie dhadak third is sridevi | Patrika News

DHADAK:  रिलीज से पहले पढ़ लीजिए फिल्म देखने के ये 5 दिलचस्प कारण, तीसरी हैं श्रीदेवी!

Published: Jul 19, 2018 05:30:19 pm

Submitted by:

Amit Singh

धड़क में जाह्ववी के अपोजिट एक्टर पंकज कपूर के बेटे और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं।

jhanvi kapoor

jhanvi kapoor

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म धड़क इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। काफी समय से यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। खास तौर पर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी लाडली बेटी जाह्ववी कपूर की डेब्यू फिल्म को लेकर लोगों में भी काफी उत्सुकता है। दरअसल लोग उनमें श्रीदेवी की झलक देखते हैं। धड़क में जाह्ववी के अपोजिट एक्टर पंकज कपूर के बेटे और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं। हालांकि वो इससे पहले मशहूर डायरेक्टर माजिद मजीदी की फिल्म बियान्डस दा क्लाउडस में नजर आ चुके हैं।

अब चलिए आपको बताते हैं शशांक खेतान निर्देशित और करण जौहर निर्मित ‘धड़क’ देखने के 5 मुख्य कारण-

1. ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक

धड़क देखने का जो सबसे मजबूत कारण है कि यह फिल्म मशहूर मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक है। ‘सैराट’ को दर्शकों के साथ मूवी क्रिटीक्स ने भी काफी सराहा था। साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी।

जाह्नवी और ईशान की ‘धड़क’ पहले दिन कमा लेगी इतने करोड़ रुपए! ये हैं कारण

 

dhadak

2. जाह्ववी ईशान की कैमस्ट्री

फिल्म में बॉलीवुड में एक नई जोड़ी एंट्री मारने जा रही है। जहां यह जाह्वी की डेब्यू फिल्म है वहीं ईशान की फर्स्ट रोमांटिक फिल्म। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक में दोनों की दिलचस्प कैमस्ट्री देखने को मिलती है। फिल्म प्रमोशन के दौरान भी इन दोनों की ही लाजवाब ट्यूनिंग देखने को मिल चुका है।

रिलीज से पहले खुद जाह्नवी ने लीक कर दिया ‘धड़क’ का क्लाइमैक्स! आप भी जानिए

 

 

dhadak

3. श्रीदेवी

इस मूवी से श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। शुरुआत से ही श्रीदेवी को जाह्ववी के साथ शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर देखा गया था। वो अपनी बेटी का हर मोड़ पर साथ दे रही थी। लेकिन तभी अचानक उनकी मौत हो जाती है। श्रीदेवी के चाहने वाले अब जाह्वी में उन्हीं की झलक देखते हैं।

ब्रूस ली: चीते सी रफ्तार,दो उंगली पर पुशअप,10 सेकेंड में 15 पंच, जानिए ऐसे ही कुछ अनजाने फैक्ट

 

dhadak

4. करण जौहर

करण जौहर इंडस्ट्री में अपने खास तरह की फिल्मो के लिए जाने जाते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों से बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स को मौका दिया है। साथ ही करण की फिल्मों में फुल बॉलीवुड मसाला होता है। जो दर्शकों को अपनी और खीचने में ज्यादातर सफल ही होता है।

आशुतोष राण बॉलीवुड के काफी सीनियर एक्टर हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही दर्शकों की वाह-वाही बटोरी है। खास तौर पर विलेन के रोल में। इस बार भी फिल्म में आशुतोष का कुछ वैसा ही रोल है। मूवी में वो जाह्वी के पिता का रोल निभा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो