script100 करोड़ क्लब में शामिल हुई दिलवाले और बाजीराव मस्तानी | 5th day box office collection of dilwale and Bajirao Mastani | Patrika News

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई दिलवाले और बाजीराव मस्तानी

Published: Dec 23, 2015 12:20:00 pm

दिलवाले और बाजीराव मस्तानी दोनों ही फिल्में रिलीज के पांचवे दिन कमाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई हैं 

Dilwale vs Bajirao Mastani

Dilwale vs Bajirao Mastani

मुंबई। एक ही दिन रिलीज हुई बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की दिलवाले और रणवीर-दीपिका की फिल्म बाजीराव मस्तानी की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। दोनों ही फिल्में देश-विदेश जोरदार कमाई कर रही हैं। चौथे दिन भी दोनों फिल्मों ने जबरदस्त कलेक्शन किया।

जहां एक ओर फिल्म दिलवाले ने फिल्म प्रदर्शित होने के पांचवे दिन लगभग 13 करोड़ रुपए की कमाई की वहीं बाजीराव मस्तानी ने भी पांचवे दिन 10 करोड़ रुपए कमाए। मिली जानकारी के अनुसार दिलवाले ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये, दूसरे दिन करीब 20.09 करोड़, तीसरे दिन लगभग 22.5 करोड़ और चौथे दिन 15 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं कुल मिलाकर इस फिल्म ने करीब 91.59 करोड़ का कारोबार किया है। इसके अलावा फिल्म ने ओवरसीज करीब 70 करोड़ का व्यापार किया है।

वहीं संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म बाजीराव मस्तानी की कमाई भी लगातार बढ़ रही है। जहां फिल्म ने शुक्रवार को 12.80 करोड़ रुपये, शनिवार को 15.52 करोड़ रुपए की कमाई की वहीं फिल्म ने रविवार को भी करीब 16.75 करोड़ और सोमवार को फिल्म ने करीब 15.20 करोड़ का बिजनेस किया। इसके अलावा पांचवे दिन 10 करोड़ रुपए कमाए। इस लिहाज से फिल्म ने कुल मिलाकर करीब 70.27 का कलेक्शन किया है। वहीं रणवीर-दीपिका की पीरियड ड्रामा ने ओवरसीज करीब 30 करोड़ का बिजनेस किया है।

कुल मिलाकर दोनों ही फिल्में ने देश और विदेश की कमाई को मिलाकर कर 100 करोड़ की क्लब में शामिल हो गईं हैं। इसके अलावा एक जनवरी तक किसी बड़ी फिल्म के रिलीज न होने के कारण इसकी कमाई मे बड़ा इजाफा होने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो