रणवीर सिंह और आहना देओल
हम रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के अफेयर के बारे में तो जानते हैं लेकिन इससे पहले रणवीर, हेमा मालिनी की छोटी बेटी आहना देओल के साथ रिलेशनशिप में थे। जी हां, लेकिन इनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।
शाहिद कपूर और हर्षिता भट्ट
‘आंखों में तेरा ही चेहरा’ गाने में शाहिद कपूर एक्ट्रेस हर्षिता भट्ट के साथ नजर आए थे। उस दौरान ये क्यूट पेयर रिलेशनशिप में भी था। लेकिन बहुत जल्दी दोनों अलग हो गए।
रणबीर कपूर और अवंतिका मलिक
रॉकस्टार रणबीर कपूर काफी वक्त तक एक्टर इरफान खान की पत्नी अवंतिका मलिक के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन ये रिलेशनशिप बहुत दिन तक नहीं चला।
डीनो मोरिया और लारा दत्ता
डीनो मोरिया और लारा दत्ता एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ़्रेंड केली दोरजी बहुत अच्छे फ़्रेंड थे। केली से ब्रेकअप के बाद लारा ने डीनो को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन दोनों का रिश्ता टूट गया।
उदय चोपड़ा और तनीषा मुखर्जी
फिल्म ‘नील एन निक्की’ में उदय चोपड़ा और तनीषा मुखर्जी ने लीड रोल प्ले किया था। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। कथित तौर पर दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और इनकी शादी भी होने वाली थी। मगर उदय चोपड़ा ने एक Prenuptial Agreement पर साइन करने को कहा जिसकी वजह से इनका रिश्ता वहीं खत्म हो गया।
सिद्धार्थ और सोहा अली खान
‘रंग दे बसंती’ की शूटिंग के दौरान साउथ के मशहूर स्टार सिद्धार्थ एक्ट्रेस सोहा अली खान को डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों का बाद में ब्रेकअप हो गया।
उपेन और अमृता अरोड़ा
उपेन और अमृता ने एक-दो साल एक दूसरे को डेट किया। लेकिन रिश्ते के टूटने के बाद अमृता ने शकील लदाक से शादी कर ली वहीं उपेन पटेल को बिग बॉस के सीजन 8 में देखा गया जहां उनकी और करिश्मा तन्ना की जोड़ी को बहुत सराहा गया। हालांकि अब उपेन और करिश्मा साथ नहीं हैं।