अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम (Abhay Deol Instagram) पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा था प्रवासियों, गरीबों और अल्पसंख्यकों की लाइफ में मैटर (Migrant Lives Matter) करती है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा- शायद अब इसका समय भी आ गया है? अब जब कई इंडियन सेलिब्रिटीज़ और मिडिल क्लास वाले अमेरिका में जातिवाद (Abhay Deol on racism in America) के खिलाफ खड़े रहे हैं, वो शायद देखना चाहेंगे कि उनके खुद के देश में क्या हो रहा है। अमेरिका ने हिंसा को पूरी दुनिया में फैलाया है, उन्होंने अपने कर्म से उस जगह को बहुत खतरनाक बना दिया है। मैं ये नहीं कहता कि वो इसे डिसर्व करते हैं, मैं कह रहा हूं कि उस पूरे क्रम को देखें। मैं कह रहा हूं कि अपने खुद के देश में घट रही गंभीर समस्याओं को सपोर्ट करिए (Abhay Deol on Support your own country)। अपने एक्शन्स खुद बनाएं। अपने मूवमेंट खुद बनाए (Create your own movement) जो आपके देश से जुड़े हुए हैं। ब्लैक लाइव्स मैटर का आंदोलन भी यही है। बड़े स्तर पर देखें तो इसमें कोई हम और वो नहीं है। ये देश की नहीं बल्कि पूरे ग्रह की लड़ाई है।
बता दें कि अभय देओल से पहले कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी इसी मुद्दें को उठा चुकी हैं। भारत में लॉकडाउन के चलते गरीब मजदूरों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। सरकार और कई सेलेब्स द्वारा मदद की जा रही हैं लेकिन कई प्रवासी मजदूर (Migrant Workers) सड़क के रास्ते अपने घर जाने को मजबूर हुए थे।