script‘आंख मिचौली’ में नजर आएंगे अभिमन्यु, परेश रावल और शरमन जोशी……कॉमेडी का रहेगा तड़का | Abhimanyu, Paresh Rawal and Sharman Joshi to be seen in 'Aankh Michoul | Patrika News

‘आंख मिचौली’ में नजर आएंगे अभिमन्यु, परेश रावल और शरमन जोशी……कॉमेडी का रहेगा तड़का

locationमुंबईPublished: Feb 20, 2020 04:57:38 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

‘आंख मिचौली’ में नजर आएंगे अभिमन्यु, परेश रावल और शरमन जोशी……कॉमेडी का रहेगा तड़का

'आंख मिचौली' में नजर आएंगे अभिमन्यु, परेश रावल और शरमन जोशी......कॉमेडी का रहेगा तड़का

‘आंख मिचौली’ में नजर आएंगे अभिमन्यु, परेश रावल और शरमन जोशी……कॉमेडी का रहेगा तड़का

बॉलीवुड फिल्म’102 नॉट आउट’की शानदार सफलता के बाद अब परेश रावल, शरमन जोशी आदि कलाकारों की अगली फिल्म ‘आंख मिचोली’ आनेवाली है। जिसमें अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे ‘अभिमन्यु’ भी लीड रोल में मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे। पारिवारिक आधार पर बनने वाली इस फिल्म में जमकर कॉमेडी रहेगी। किरदारों और निर्माता के अनुसार निश्चित ही दर्शक इस फिल्म को देखकर हंस हंसकर लौटपोट हो जाएंगे।
निर्माता निर्देशक उमेश शुक्ला ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। फिल्म की कहानी के अनुरूप परफेक्ट कलाकारों को एक साथ लाने का मुझे गर्व है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है जिसमें कभी तालमेल नहीं रहता है। इस प्रकार यह फिल्म पारिवारिक होकर मनोरंजन से भरपूर रहेगी। जिसे संभवता दीपावली के अवसर पर रिलीज करने का मुड है। उनका दावा है कि फिल्म में इतनी कॉमेडी और मनोरंजन है कि दर्शकों को निश्चित पसंद आएगी।
फिल्म में दिव्या दत्ता, अभिषेक बनर्जी, दर्शन जरीवाला, ग्रुशा कपूर और विजय राज जैसे कलाकार हैं। वहीं संगीत सचिन जिगर का रहेगा। इस फिल्म की कहानी लेखक जितेंद्र परमार ने लिखी है। सोनी पिक्चर्स फिल्मस इंडिया, उमेश शुक्ला और आशीष वाघ के मेरी गो राउंड स्टूडियोज द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस फिल्म की शूटिंग भारत सहित यूरोप में भी होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो