scriptअभिषेक बच्चन के संपर्क में आया था ये अभिनेता, अब कराएंगे कोरोना की जांच | Abhishek Bachchans Breathe Co-star Amit Sadh to Get Covid-19 Test Done | Patrika News
बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन के संपर्क में आया था ये अभिनेता, अब कराएंगे कोरोना की जांच

अभिषेक बच्चन ( Amitabh Bachchan ) का कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद अभिनेता अमित साध (amit sadh )ने भी अपना कोविड टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। दोनों ने एक साथ ब्रीद : इनटू द शैडो में काम किया है….
 

मुंबईJul 12, 2020 / 09:00 pm

भूप सिंह

amit sadh

amit sadh,amit sadh,amit sadh

अभिषेक बच्चन ( Amitabh Bachchan ) का कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद अभिनेता अमित साध (amit sadh )ने भी अपना कोविड टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। दोनों ने एक साथ ब्रीद : इनटू द शैडो में काम किया है। गौरतलब है कि शनिवार को अभिषेक और उनके पिता अमिताभ बच्चन कोविड से संक्रमित पाए गए हैं, और उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से ही प्रशंसक अमित के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। दरअसल उन्हें और अभिषेक को महामारी के बीच एक डबिंग स्टूडियो में कई बार देखा गया था।

amit sadh
View this post on Instagram

🙏🏻🙏🏻

A post shared by AMIT SADH (@theamitsadh) on

इसी बीच अमित ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, सभी को हाय। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद। मैं बिल्कुल ठीक महसूस कर रहा हूं। हालांकि, आज एहतियात के तौर पर कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने आगे लिखा, श्री बच्चन, अभिषेक और परिवार के साथ मेरी शुभकामनाएं हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की आशा है।

https://twitter.com/juniorbachchan/status/1282018653215395840?ref_src=twsrc%5Etfw

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या का कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आया है। इस खबर की पुष्टि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री राजेश टोपे ने की।
टोपे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, श्रीमती ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या अभिषेक बच्चन का कोविड-19 टेस्ट भी पॉजीटिव आया है। श्रीमती जया बच्चन जी का टेस्ट निगेटिव आया है। हम बच्चन परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को ऐश्वर्या (46), बेटी आराध्या (8) और ऐश्वर्या की सास जया बच्चन पर किए गए एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट का परिणाम निगेटिव आया था। ऐश्वर्या के पति व अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनके पिता, बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन ने शनिवार शाम ट्वीट कर पुष्टि कर दी थी कि वे कोविड-19 से संक्रमित हैं। दोनों नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / अभिषेक बच्चन के संपर्क में आया था ये अभिनेता, अब कराएंगे कोरोना की जांच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो