
Laxmi Agarwal
नई दिल्ली। जहां लड़कियों की लिए खूबसूरती बहुत मायने रखती हैं। समाज में भी खूबसूरती को बढ़ाने के कई विज्ञापन बनाए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर एसिड अटैक सर्वाइवर और एक्टिविस्ट लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) ने एक ऑनलाइन ब्यूटी स्टोर के लिए एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में उन्होंने एक मैसेज देते हुए कहा है कि मेकअप परिभाषित नहीं करता है।
View this post on InstagramA post shared by Laxmi Agarwal (@thelaxmiagarwal) on
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मिशन हैशटैग व्हाट मेक्स यू ब्यूटिफुल (What makes you beautiful) के इस वीडियो में लक्ष्मी दिखाई दे रही है। वीडियो में आप देखें तो लक्ष्मी मेकअप करती नजर आती हैं। यह बीच में रुकता है और इसमें कहा जाता है कि लक्ष्मी खुद को मेकअप से परिभाषित नहीं करती हैं और वह ऐसे ही इस दुनिया में रहना चाहती है, जहां 'खूबसूरत' दिखने पर बहुत अधिक जोर दिया जाता है।
View this post on InstagramA post shared by Laxmi Agarwal (@thelaxmiagarwal) on
आपको बता दें कि लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) पर हुए एसिड अटैक पर हाल ही में मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) ने फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) बनाई है। इस फिल्म में लीड रोल में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं। इसके साथ ही अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया है।
Published on:
15 Jan 2020 12:36 pm
