बॉलीवुड

फेक इंस्टाग्राम अकाउंट से परेशान हुए पकंज त्रिपाठी, बचने के लिए किया ऐसा काम

वह फेक अकाउंट्स से परेशान हो गए थे और उसी के आधार पर किसी रिपोर्टर ने उन पर खबर भी बना दी।

Nov 18, 2019 / 07:25 pm

Mahendra Yadav

pankaj tripathi

एक्‍टर पंकज त्रिपाठी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और ट्विटर पर फैंस के साथ अक्‍सर बातचीत करते हैं। अब उन्होंने फोटो शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्‍टाग्राम पर भी डेब्‍यू कर लिया है। एक्टर ने इसकी वजह भी बताई है। उन्होंने बताया कि वह फेक अकाउंट्स से परेशान हो गए थे और उसी के आधार पर किसी रिपोर्टर ने उन पर खबर भी बना दी। ऐसे में अब दूरगामी फायदे के लिए उन्‍हें ऑफिशल इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करें।

 

जैसे ही पंकज ने अकाउंट बनाया, उनके कई सारे फॉलोअर्स हो गए। वहीं, एक्‍टर ने अपने अकाउंट से मनोज बाजपेयी, टाइगर श्रॉफ, अली फजल, शाहरुख खान, राजकुमार राव, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और कार्तिक आर्यन जैसे सेलेब्‍स को फॉलो किया है।

 

https://twitter.com/TripathiiPankaj/status/1195672101409177600?ref_src=twsrc%5Etfw

वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी ‘मिमी’ में कृति सेनन के साथ, ‘करगिल गर्ल’ में जाह्नवी कपूर के साथ, ‘शकीला’ में रिचा चड्ढा के साथ, ’83’ में रणवीर सिंह के साथ और डायरेक्‍टर सतीश कौशिक की ‘कागज’ नजर आएंगे।

Home / Entertainment / Bollywood / फेक इंस्टाग्राम अकाउंट से परेशान हुए पकंज त्रिपाठी, बचने के लिए किया ऐसा काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.