script29 साल पहले सलमान को सुपरहिट बनाने वाली अभिनेत्री फिर चर्चाओं में,तस्वीरें वायरल | Patrika News
बॉलीवुड

29 साल पहले सलमान को सुपरहिट बनाने वाली अभिनेत्री फिर चर्चाओं में,तस्वीरें वायरल

5 Photos
6 years ago
1/5

फिल्म 'मैंने प्यार किया'से फेमस हुई अभिनेत्री भाग्यश्री काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। आज भी जब भाग्यश्री का जिक्र आता है तो लोगों के जेहन में फिल्म 'मैंने प्यार किया' आती है।

2/5

सूरज बडज़ात्या की इस फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं सलमान को भी इस फिल्म से काफी प्रसिद्धी मिली। हालांकि पिछले काफी समय से भाग्यश्री बड़े पर्दे और सुर्खियों से दूर हैं।

3/5

लेकिन हाल में वह मुंबई के एक सिनेमाहॉल में पहुंची। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 49 साल की भाग्यश्री आज भी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही हैं।

4/5

बता दें कि मैंने प्यार किया फिल्म के बाद भाग्यश्री ने हिमालय दासानी से शादी की थी।

5/5

उनके दो बच्चे हैं 23 साल का बेटा अभिमन्यु और 21 साल की बेटी अवन्तिका।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.