script

गणपति पूजन का आनंद लेती हुई नज़र आईं Jacqueline Fernandez, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Published: Aug 29, 2020 11:53:57 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez ने अपने स्टाफ के साथ Ganesha Chaturthi मनाती हुईं नज़र आईं। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं है। जो काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री अपने स्टाफ संग काफी मस्ती करते हुए नज़र आ रही हैं।
 
 

Actress Jacqueline Fernandez Attended Ganpati Pujan Pics Goes Viral

Actress Jacqueline Fernandez Attended Ganpati Pujan Pics Goes Viral

नई दिल्ली। दुनियाभर में Coronavirus का कहर जारी है। रोज़ाना कई नए मामले सामने आ रहे हैं। महामारी का असर त्योहार पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बीच गणेश चतुर्थी की धूमधाम पर भी इसका असर नज़र आया, लेकिन बावजूद इसके बॉलीवुड में बप्पा की आने की रौनक बनी हुई है। रोज़ाना सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स गणपति बप्पा की आराधना करते हुए तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करे रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez की तस्वीरें सामने आईं हैं। जिसमें वह भगवान गणेश की आराधना में लीन दिखाई दी। उन्होंने अपने स्टाफ के साथ गणपति पूजन किया।

View this post on Instagram

💖💖

A post shared by TARUN MAHANTI (@tmahanti) on

गणपति पूजन करते हुए Jacqueline Fernandez अपने स्टाफ के कर्मचारियों संग पूजा करती हुई नज़र आ रही हैं। उनकी यह तस्वीरें उनके ही स्टाफ के एक मेंबर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। Tarun Mahanti नाम के स्टाफ मेंबर ने इन तस्वीरों को पोस्ट किया है। जिसमें जैकलीन उनके परिवार के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। फोटोज में बच्चों संग भी जैकलीन का कूल अंदाज देखने को मिल रहा है। गणपति पूजन में पहुंची जैकलीन इंडियन ट्रेडिशनल लुक में नज़र आईं। उन्होंने स्काई ब्लू के सूट-सलवार में नज़र आईं। वहीं गले में सफेद रंग का दुपट्टा पहने हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए Tarun ने हार्ट इमोजी बनाएं हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो लॉकडाउन के बीच अभिनेता Salman Khan संग उनका एक सॉन्ग रिलीज़ हुआ था। जिसका नाम ‘Tere Bina’ था। इस गाने में Salman और Jacqueline की जोड़ी एक बार फिर दिखाई दी। इस गाने की वीडियो को सलमान के पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही शूट किया गया था। वहीं जल्द ही अब जैकलीन फिल्म ‘Kick’ के पार्ट 2 में फभी नज़र आने वाली हैं। बता दें अभिनेत्री ने महाराष्ट्र के दों गांवों को गोद लेने का फैसला लिया है। इन गांवों में लगभग 1500 लोगों की आबादी है। जिसका ख्याल जैकलीन रखा करेंगी। उनके इस फैसले से सभी काफी खुश हैं और उनके इस फैसले से उन्हें खूब सराहना मिल रही।

 

ट्रेंडिंग वीडियो