
कृति खरबंदा का एयरपोर्ट पर हुआ सामना चोरी
नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कृति खरबंदा ( kriti kharbanda ) का सामान एयरपोर्ट पर चोरी हो गया है। जी हां, कृति का एयर इंडिया में सफर करने के दौरान सामान खो गया। अभिनेत्री के अनुसार उनका सामान एयर इंडिया की लापरवाही की वजह से खोया। ऐसे में कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर एयर इंडिया को जमकर लताड़ लगाई है। कृति ने अपने सामान के खो जाने की जानकारी को ट्वीट कर दी।
कृति ने ट्वीट कर लिखा, 'डियर एयर इंडिया, एक बार फिर मेरा सामान खोने पर आपका शुक्रिया और शायद आपको अपने स्टाफ को कुछ बेसिक मैनर्स सिखाना चाहिए।' वहीं एयर इंडिया ने अभिनेत्री से माफी मांगते हुए अनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एयर इंडिया ने कहा, 'कृप्या हमारी माफी को स्वीकार करें, हमें पर्सनल मैसेज में आपकी फाइल का रेफरेंस नंबर और बैगेज का टैग नंबर भेज दें। साथ ही फ्लाइट की पूरी जानकारी भी भेज दें ताकि हम अपनी बैग संभालने वाली टीम के साथ चेक कर सकें।'
कृति के एयर इंडिया के इस ट्वीट पर जबाव देते हुए लिखा, 'मैं आपकी माफी स्वीकार करना चाहूंगी लेकिन दुर्भाग्य से अभी तक मेरे बैग का कुछ पता नहीं है। इसके अलावा आपकी मुंबई और गोवा एयरपोर्ट की टीम में इतनी भी शालीनता नहीं हैं कि वह मुझसे इस बारे में बात करें और मेरे बैग को लेकर अपडेट्स मुझसे साझा करें।' इस ट्वीट के बाद एयर इंडिया ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि कृति आपको सामना आज साढ़ें ग्यारह बजे तक पहुंच जाएगा। कृप्या करके अपना फोन नंबर और फ्लाइट की डिटेल्स शेयर कर दें। ताकि आसानी से आपका सामना आप तक पहुंच जाए।
Published on:
22 Feb 2020 04:43 pm
