scriptLockdown विदेश में फंसी Actress ने भारत लौटने से किया इनकार, कहा- हमारे देश में आज भी… | actress mahika sharma says do not want to return to india | Patrika News

Lockdown विदेश में फंसी Actress ने भारत लौटने से किया इनकार, कहा- हमारे देश में आज भी…

locationमुंबईPublished: Jun 07, 2020 05:12:01 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

बॉलीवुड एक्ट्रेस माहिका शर्मा (Mahika Sharma) भी लॉकडाउन (Lockdown ) के कारण लंदन में फंसी हुई हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह इस समय घर वापस नहीं आएगी क्योंकि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग है।

mahika sharma

mahika sharma

कोरोना वायरस (Corona virus) के कारण पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown ) लगा हुआ है। लॉकडाउन के चलते सभी अपने घरों में बंद है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है अपने परिवार से दूर फंसे हुए है। बॉलीवुड एक्ट्रेस माहिका शर्मा (Mahika Sharma) भी लॉकडाउन के कारण लंदन में फंसी हुई हैं। माहिका का कहना है कि वह वापस भारत नहीं आना चाहती। उन्होंने यह भी बताया कि वह भारत लौटना क्यों नहीं चाहती। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह इस समय घर वापस नहीं आएगी क्योंकि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग है। इसके अलावा अभिनेत्री अपने आसपास के लोगों के बारे में चिंता जताई है। उनका है कि वह कोविड- 19 (Covid-19) महामारी के दौरान यात्रा करके अपने परिवार, दोस्तों और अपने प्रियजनों की जान को मुसीबत में नहीं डालना चाहती है।
mahika sharma


देश में एक बड़ी आबादी अनपढ़ और अशिक्षित
माहिका शर्मा (Mahika Sharma) ने कहा कि अपना देश कोविड- 19 (Covid-19) के साथ बेहतर तरीके से लड़ने में सक्षम है। हमारे देश में एक बड़ी आबादी अनपढ़ और अशिक्षित है। शिक्षा ना केवल डिग्री प्राप्त करने या बुनियादी ज्ञान रखने के बारे में है, बल्कि इसका सार कठिन परिस्थितियों को सही तरीके से संभालने और स्थिति को ठीक से समझने में निहित है। एक्ट्रेस का कहना है कि हमारे देश की सरकार पिछले कई दशकों से कोशिश कर रही है, लेकिन आज भी अपने देश में बच्चों को उचित शिक्षा नहीं मिल रही है। देश में माता-पिता, पढ़ाई पर ध्यान और महत्व नहीं देते हैं, और हम आज इस संकट का सामना कर रहे हैं, जो वास्तव में निराशाजनक है। माहिका का कहना है कि कोविड- 19 (Covid-19) के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए भारतीय लोगों के लिए शिक्षा जरूरी थी।

mahika sharma
Lockdown में खुद को ऐसे रख रही हैं Fit
माहिका शर्मा (Mahika Sharma) का कहना है कि इस लॉकडाउन के दौरान खुद को स्वस्थ, उजार्वान, फिट व आकर्षक बनाए रखने के लिए वह पोल डांसिंग का आनंद ले रही हैं। वह कहती हैं, चूंकि कोई जिम या योग प्रशिक्षण केंद्र इस वक्त खुला नहीं है, ऐसे में खुद को मेंटेंन व उजार्वान बनाए रखने के लिए मैं पोल डांसिंग कर रही हूं। यह मेरे लिए तनाव को दूर भगाने का एक बेहतरीन उपाय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो