scriptनिम्मी के निधन के बाद परिवार को सता रही है उनके अंतिम संस्कार की चिंता | Actress Nimmi death relatives tensed about her Funeral | Patrika News
बॉलीवुड

निम्मी के निधन के बाद परिवार को सता रही है उनके अंतिम संस्कार की चिंता

बॉलीवुड की अदाकारा निम्मी का 88 साल की उम्र में मुबंई (Mumbai) में निधन हो गया।

नई दिल्लीMar 26, 2020 / 05:16 pm

Sunita Adhikari

nimmi.jpg
नई दिल्ली: बॉलीवुड की अदाकारा निम्मी का 88 साल की उम्र में मुबंई (Mumbai) में निधन हो गया। मुंबई के सरला नर्सिंग होम में एक्ट्रेस ने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। निम्मी के चले जाने से बॉलीवुड में शौक का माहौल है। कई एक्टर्स ने उन्हें ट्वीटर पर श्रद्धाजंलि दी है। लेकिन लॉकडाउन के चलते निम्मी का परिवार उनके अंतिम संस्कार को लेकर चिंतित है।
दरअसल, निम्मी के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह काफी दिन से बीमार चल रही थीं। अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाएगा। कोरोना वायरस के चलते उनके शरीर को ऐसे बाहर लाया नहीं जा सकता है। हम ये भी नहीं कह सकते कि उनके अंतिम संस्कार में कितने लोग शामिल होंगे। इसका पूरा फैसला हम रात तक करेंगे।
https://twitter.com/MaheshNBhatt/status/1242870405502660608?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि बॉलीवुड से ऋषि कपूर, महेश भट्ट, तबस्सुम और जावेद जाफरी ने निम्मी को श्रद्धांजलि दी है। तबस्सुम ने ट्वीट कर कहा- ‘अभी पता चला है हमारी प्यारी निम्मी आप इस दुनिया से चले गए हैं। निम्मी आपकी और मेरी पुरानी और सुनहरी यादें हैं।’ महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘आप अपने दिल को भले ही इच्छा से जीत सकते हैं, लेकिन आखिरी में आप मौत से धोखा खा जाते हैं। हाथ जोड़कर अलविदा निम्मी जी।’ वहीं एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने ट्वीट किया- ‘RIP…प्यार और आशीर्वाद के लिए निम्मी आंटी आपका शुक्रिया। आप राज कपूर फैमिली का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करें, आमीन।’
https://twitter.com/chintskap/status/1242873492111896581?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Entertainment / Bollywood / निम्मी के निधन के बाद परिवार को सता रही है उनके अंतिम संस्कार की चिंता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो