scriptबॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी के खिलाफ मामला दर्ज | Actress Pooja Bedi booked under POCSO Act | Patrika News
बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी के खिलाफ मामला दर्ज

डायरेक्टर स्व. रामानंद सागर की परपोती और पूजा बेदी की बेटी आलिया के
बीच पब में झगड़ा हुआ था।

Dec 19, 2014 / 05:38 pm

प्रीती जैन

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी के खिलाफ ओशिवारो पुलिस ने पोस्को (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ओफेंस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बतादें पिछले महीने डायरेक्टर स्व. रामानंद सागर की परपोती और पूजा बेदी की बेटी आलिया के बीच पब में झगड़ा हुआ था।

मामला इतना बढ़ गया था कि बात पुलिस तक पहुंची। खास बात यह है कि पुलिस ने 4 दिसम्बर को रामानंद सागर के पोते की पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर पास्को कानून की धारा 12 के अलावा आईपीसी की धारा 500, 506 और 509 के तहत भी दर्ज की गई थी।

गौरतलब है कि पूजा की बेटी और साक्षी के बीच झगड़ा मध्य मुंबई के लोव परेल इलाके में एक पब में हुआ था। बाद में आलिया की मां पूजा बेदी और साक्षी की मां मीनाक्षी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक मीनाक्षी की तरफ से फाइल की गई शिकायत के मुताबिक वह अपनी बेटी के साथ डांस कर रही थी, तभी आलिया व उसके दोस्त आएं और साक्षी को परेशान करने लगे।

वहीं पूजा बेदी ने आरोप लगाया है कि पब में आलिया ने केवल अपनी उस दोस्त को सपोर्ट किया, जिसे नशे की हालात में मीनाक्षी ने सबके सामने अपमानित किया था। साथ ही पूजा ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि मीनाक्षी ने बच्चों के सामने अश्लील इशारे भी किए।

Home / Entertainment / Bollywood / बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी के खिलाफ मामला दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो