प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट (Priyanak Chopra Instagram) से तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका और निक के साथ उनका डॉगी भी है। प्रियंका निक की गोद में चैन की नींद सोती हुई देखी जा सकती हैं। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर अब काफी सुर्खियां बटोर रही है। साथ ही फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले प्रियंका ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि उन्होंने खुद को और निक को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘मुझे उम्मीद है कि आप सब लोग वहां सुरक्षित होंगे। मैं बस वहां आना चाहती हूं और सभी को हेलो बोलना चाहती हूं।’
आपको बता दें कि कोविड 19 के चलते इस वक्त पूरी फिल्म इंडस्ट्री बंद है। ऐसे में हर कोई घर पर वक्त बिता रहे हैं। वहीं कोरोना के चलते देश में इसके मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। जिसके चलते राजस्थान और पंजाब 31 मार्च तक लॉकडाउन हैं।