scriptबिकनी अवतार में शेफाली जरीवाला ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, लुक पर फिदा हुए एक्ट्रेस के फैंस | Actress Shefali Jariwal Swim Suit Look Goes Viral | Patrika News

बिकनी अवतार में शेफाली जरीवाला ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, लुक पर फिदा हुए एक्ट्रेस के फैंस

Published: Sep 20, 2020 04:16:05 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला अपनी एक तस्वीर के चलते खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पूल में मस्ती करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। जो अब काफी तेजी से वायरल हो रही है। उनके बिकनी लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

Actress Shefali Jariwal Swim Suit Look Goes Viral

Actress Shefali Jariwal Swim Suit Look Goes Viral

नई दिल्ली। सालों पहले रिलीज़ हुआ ‘कांटा लगा’ गाना और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला आज भी युवाओं के बीच खूब पॉपुलर है। हाल ही में टीवी के रिएलिटी शो में शेफाली ने बतौर कंटेस्टेंट खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। शो के खत्म होने के बाद भी शेफाली का जादू सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर शेफाली की तगड़ी फैन फलोइंग देखने को मिलती है। हाल ही में उनका एक पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। स्विमसूट में पानी के अंदर खड़ी शेफाली का लुक देखने लायक है।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली शेफाली जरीवाला ने कुछ समय पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में वह बिकनी पहने हुए नज़र आ रही हैं। बोल्ड अंदाज में नज़र आ रही शेफाली कैमरे के सामने खूब पोज दे रही हैं। स्विमिंग पूल में खड़ी शेफाली के साथ एक महिला और एक बच्ची भी दिखाई दे रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए शेफाली ने कैप्शन में लिखा है। हम वॉटर बेबीज हैं। पूल में मस्ती करते हुए शेफाली की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। उनके फैंस उनके इस लुक पर खूब फिदा होते हुए नज़र आ रहे हैं।

मुंबई में तेजी से कोरोनावायरस के फैलने से सभी स्टार्स फिलहाल घर ही हैं। शेफाली भी घर पर ही रहकर अपना समय बीता रही हैं। लेकिन इस बीच वह सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैंस को खूब एंटरटेन करती हुई दिखाई देती हैं। वह अपनी वर्कआउट वीडियो, हेल्थ टिप्स और ब्यूटी टिप्स वीडियो बनाकर पोस्ट करती रहती हैं। जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। बता दें जल्द ही शेफाली और उनके पति एक बच्चा गोद लेने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद कपल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो