script

सोनाक्षी सिन्हा को लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार, शूटिंग से पहले ये काम करेंगी एक्ट्रेस

locationमुंबईPublished: Jun 04, 2020 05:50:16 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

अभिनेत्री ने कहा कि भले ही वह अपने दोस्तों और काम को याद कर रही हैं, लेकिन अगर घर पर रहने से वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है, तो लॉकडाउन में उन्हें ऐसा करने में कोई आपत्ति नहीं है।

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

महामारी कोरोना वायरस के चलते सभी अपने घरों में कैद है। हर कोई लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी लॉकडाउन के खत्म होने के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी करना चाहती है। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट-लॉकडाउन विशलिस्ट का खुलासा किया है। एक बार लॉकडाउन के हटने के बाद वह कौन सा काम है, जो वह करना चाहेंगी। इस पर उन्होंने कहा, मैं बस अपने सभी दोस्तों के साथ पार्टी करना और काम पर वापस जाना चाहती हूं ! लेकिन वह भी केवल सुरक्षित रहने पर।

Sonakshi Sinha
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि भले ही वह अपने दोस्तों और काम को याद कर रही हैं, लेकिन अगर घर पर रहने से वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है, तो लॉकडाउन में उन्हें ऐसा करने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, मैं अपने दोस्तों को याद करती हूं, लेकिन यदि आप चीजों को परिप्रेक्ष्य में रखते हैं, तो वास्तव में यह एक मुद्दा भी नहीं है। मुझे लॉकडाउन से कोई दिक्कत नहीं अगर इससे हम वायरस के प्रसार को रोक सकते हैं। इसने सभी को एहसास दिलाया कि चीजों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha
सोनाक्षी ने कहा कि मैं अपने प्रियजनों के साथ घर पर रह रही हूं और मैं इसके लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं। जब आप चारों ओर उन लोगों को देखते हैं, जो अपने घर-परिवारों से दूर हैं और खुद के लिए भोजन जुटाने में भी सक्षम नहीं हैं, तो असल में चुनौतियों का सामना वे लोग कर रहे हैं। मेरा दिल उनके लिए व्यथित हो जाता है और मैं उनकी मदद करना चाहती हूं। अभिनेत्री समझती है कि ‘हम सभी एक साथ’ हैं और ‘सर्वश्रेष्ठ के लिए’ उम्मीद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई देंगी। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर, एम्मी विर्क और प्रणिता सुभाष ने भी काम किया हैं।
Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha

ट्रेंडिंग वीडियो