scriptअजय की ‘शिवाय’ दे रही ‘ADHM’ को कड़ी टक्कर, जानिए वीकेंड की कमाई | Ae Dil Hai Mushkil, Shivaay 3-day box office collection | Patrika News

अजय की ‘शिवाय’ दे रही ‘ADHM’ को कड़ी टक्कर, जानिए वीकेंड की कमाई

Published: Oct 31, 2016 03:43:00 pm

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को अजय ‘शिवाय’ की कड़ी टक्कर देती दिख रही है, जानिए वीकेंड की कमाई

Shivaay Vs Ae Dil Hai Mushkil

Shivaay Vs Ae Dil Hai Mushkil

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को अजय ‘शिवाय’ की कड़ी टक्कर देती दिख रही है। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने पहले वीकेंड के दौरान 35 करोड़ और ‘शिवाय’ ने 28.56 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

करण जौहर और अजय देवगन के निर्देशन में बनी दोनों ही फिल्में 28 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई है। शिवाय अजय की महत्वाकांक्षी परियोजना है। अजय ने फिल्म में अभिनय के साथ ही निर्माण और निर्देशन भी किया है। फिल्म के जरिए अजय ने निर्देशन के क्षेत्र में आठ साल बाद वापसी की है। अजय ने अंतिम बार वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म यू मी और हम का निर्देशन किया था।

वहीं करण जौहर ने इस फिल्म के जरिए चार साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने अंतिम बार वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का निर्देशन किया था।

‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.30 और ‘शिवाय’ ने 10.24 का शानदार कलेक्शन किया। फेस्टिवल सीजन में दूसरे दिन भी दोनों फिल्मों ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 13.10 करोड़ और ‘शिवाय’ 10.6 की कमाई की। रिलीज के तीसरे दिन यानी दिपावली के दिन ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने 09 करोड़ और ‘शिवाय’ ने 8. 26 करोड़ की कमाई की। इस तरह ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने अपने पहले वीकेंड में 35 करोड़ और ‘शिवाय’ ने 28.56 करोड़ का कुल कलेक्शन कर चुकी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो