scriptकोरोना की जंग जीतने के बाद अब कनिका कपूर को लड़नी है कानूनी लड़ाई | After Corona, now Kanika Kapoor has to fight a legal battle | Patrika News

कोरोना की जंग जीतने के बाद अब कनिका कपूर को लड़नी है कानूनी लड़ाई

locationनई दिल्लीPublished: Apr 08, 2020 08:45:39 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने कोरोना से जंग जीत ली। सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

kanika_kapoor_fir.jpg
नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने कोरोना से जंग जीत ली। सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन कनिका की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसकी पीछे वजह है उनके ऊपर दर्ज हुई एफआईआर। कहा जा रहा है कि कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस उनसे सवाल जवाब करने की तैयारी में है।
कनिका को भले ही छठा टेस्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई हो लेकिन 14 दिन आइसोलेशन में रहने के बाद उन्हें पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कनिका पर लखनऊ के सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत FIR दर्ज है। इसके अलावा लापरवाही बरतने और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने को लेकर उनके खिलाफ दो और FIR दर्ज हैं। एक हजरतगंज पुलिस स्टेशन में और दूसरी गोमती नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हैं।
इतना ही नहीं खबरें तो ये भी हैं कि कनिका के खिलाफ उनकी सोसायटी वाले भी खड़े हो गए हैं। जिसकी वजह से कनिका इस वक्त अपने किसी रिलेटिव के यहां ठहरी हुई हैं। आपको बता दें कि लंदन से लौटने के बाद कनिका में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (SGPGIMS) में भर्ती कराया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो