scriptबेटी जोआ ने बताया पापा करीम मोरानी के कोरोना पॉजिटिव होने का असल सच | After Daughters Zoa, Shaza, Karim Morani Also Corona Tests Positive | Patrika News

बेटी जोआ ने बताया पापा करीम मोरानी के कोरोना पॉजिटिव होने का असल सच

locationमुंबईPublished: Apr 09, 2020 04:41:49 pm

फिल्म निर्माता करीम मोरानी कोरोना वायरस पॉजिटिव, बेटी ने की पुष्टि…..,

Karim Morani

Karim Morani

फिल्म निर्माता करीम मोरानी ( Karim Morani ) को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले उनकी दोनों बेटियों जोआ ( Zoa Morani ) और शजा ( Shaza Morani ) भी कोरना पॉजिटिव ( Corona positive ) पाई गई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, करीम मोरानी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं।

 

Karim Morani

अभिनेत्री जोआ मोरानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा,’मेरे पिता, बहन और मेरी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पापा और शजा में कोई लक्षण नहीं है, मेरे में कुछ हैं..जल्द ही आप लोगों से अनुभव साझा करूंगी ताकि लोगों की मदद हो सके।

Karim Morani

लक्षणों और उपायों के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे लिखा, मेरे सीने में थोड़ी बेचैनी के साथ फ्लू जैसा महसूस हो रहा है। प्राणायाम और गर्म पानी बहुत मदद करते हैं। जल्द ही आगे की जानकारी साझा करूंगी। सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद…जल्द ही घर आने की उम्मीद है।

जोआ मार्च में राजस्थान के बीकानेर से लौटी थीं। उनकी बहन शजा पिछले महीने श्रीलंका से लौटी थीं। दोनों को पॉजिटिव परीक्षण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो