scriptघायल के बाद अब दामिनी और अर्जुन का सीक्वल बनायेंगे सनी देओल | After Ghayal sequel sunny will make sequels of Damini and Arjun | Patrika News

घायल के बाद अब दामिनी और अर्जुन का सीक्वल बनायेंगे सनी देओल

Published: Nov 17, 2015 02:59:00 pm

अपनी सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल घायल वन्स अगेन बना रहे बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म दामिनी और अर्जुन का भी सीक्वल बना सकते हैं

Sunny Deol dialogue in damini

Sunny Deol dialogue in damini

मुंबई। इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल घायल वन्स अगेन बना रहे बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म दामिनी और अर्जुन का भी सीक्वल बना सकते हैं। 

सनी देओल घायल वन्स अगेन बनाने के बाद वह अपनी सुपरहिट फिल्म दामिनी और अर्जुन का सीक्वल भी बनाएंगे। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों का सक्सेस रेट देखते हुए सनी देओल घायल वन्स अगेन के बाद की प्लानिंग शुरू कर चुके हैं। 

सनी देओल ने अपने कॅरियर में यूं तो एक से बढ़ कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन दर्शक उनके कुछ किरदारों को कतई नहीं भूल सकते। इनमें दामिनी और अर्जुन प्रमुख रूप से शामिल हैं। सनी देओल ने तय कर लिया है कि घायल वन्स अगेन के बाद वह दामिनी और अर्जुन के सीक्वल की तैयारी में जुट जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो