scriptविराट और अनुष्का ही नहीं बल्कि इन क्रिकेटर्स ने भी की थी बॅालीवुड अभिनेत्रियों से शादी… | after virushka indian cricketers married to bollywood actresses pics | Patrika News

विराट और अनुष्का ही नहीं बल्कि इन क्रिकेटर्स ने भी की थी बॅालीवुड अभिनेत्रियों से शादी…

Published: Dec 12, 2017 04:15:18 pm

Submitted by:

Riya Jain

विराट और अनुष्का ही नहीं बल्कि इन क्रिकेटर्स ने भी की थी बॅालीवुड अभिनेत्रियों से शादी…

wedding pictures of cricketers

wedding pictures of cricketers

विराट और अनुष्का की शादी के साथ ही उनके फैंस का इंतजार हुआ खत्म। गुपचुप तरीके से की गई इस शादी में सिर्फ उनके करीबी परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी का सारा कार्यक्रम इटली में किया गया।


दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर इस बात पर मोहर लगयाई। नव दंपत्ती को शादी की ढेरों शुभकामनाएं। वैसे दोनों को हर तरफ से बधाईंया मिल रही है। दो अलग फील्ड को एक साथ जोड़ने वाली यह पहली जोड़ी नही है। इनसे पहले भी बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े सितारे एक दूजे के हुए थे। आइए जानते हैं किन—किन ने लिए सातफेरे—

 

 

wedding pictures of cricketers

वहीं इसी साल क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेज़ल कीच एक दूजे के हुए। प्यार की शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को सबसे छुपाने की बहुत कोशिश की लेकिन इंस्ट्राग्राम के कुछ पोस्ट ने उनके रिश्ते को जगजाहिर कर ही दिया। वहीं इनकी शादी समारोह के दौरान हमारे दिन के न्यूली कपल को भी एक साथ डांस करने का मौका मिला।

wedding pictures of cricketers

सागरिका घाटगे- जहीर खान: चक दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे ने क्रिकेटर जहीर खान के साथ 23 नवंबर, 2017 को रजिस्टर्ड मैरिज की। साल की शुरुआत में दोनों ने सगाई की घोषणा की थी। उन्होंने ने लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को सबसे छुपाकर रखा था। भाई अब जो भी फिल्हाल वह मालदीव में अपने हनीमून पर है।

wedding pictures of cricketers

वहीं हमारे एंग्री मैन हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा 2015 में एक दूजे का साथ निभाते हुए सातफेरे लिए। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के घर में हुई थी। वहीं हमारे भज्जी जी उन्हें अपना दिल दे बैठे। इनकी शादी में फिल्मी सितारों के साथ कई नेता भी मौजूद रहे।

wedding pictures of cricketers

क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने – 1996 में शादी की। अजहर पहले से शादीशुदा थे इस वजह से उनकी शादी में बहुत सी अड़चने आई। खौर जिनको मिलना लिखा होता है वह हर हाल में मिल ही जाते हैं।

wedding pictures of cricketers

90 के दशक के उस जोड़ी को हम कैसे भूल सकते हैं। जिसकी एक मुस्कुराहट और दूसरे के लगाए छक्को पर लड़कियां मर मिटती थी। जी हां हम बात कर रहे है। सैफ अली खान के पिता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी और फिल्म दुनिया की पुष्पा यानी शर्मिला टैगोर की। दोनों ही प्रतिष्ठित परिवारों से संबंध रखते थे। जहां पटौदी रॉयल्टी थे, शर्मिला टैगोर रबींद्रनाथ टैगोर के परिवार से हुई थी। उस समय उनकी शादी पर मोहर लगना बहुत ही मुश्किल था। खैर सभी अड़चनों के बावजूद दोनों ने 27 दिसंबर 1969 में शादी की।

wedding pictures of cricketers

रीना रॅाय और मोहसिन खान- भारतीय ही नहीं बल्कि पाकितानी क्रिकेटरों का दिल भी हमारी ऐक्ट्रेसेस पर इस कदर फिदा हुआ कि उनसे शादी के बंधन में बधे। यह शादी अपने समय की बेहद चर्चित शादी रही। भाई हो क्यो न एक भारतीय अभिनेत्री एक पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी कर रहा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो