हाल में aishwarya rai ने इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने वक्त को याद किया। साथ ही उन्होंने बताया किस तरह abhishek bachchan ने उन्हें प्रपोज किया था।
बॅालीवुड इंडस्ट्री की हसीन अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन आज देश की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan की शादी को आज इतने साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी लोग उन्हें अपना आइडल कपल मानते हैं। बता दें हाल में ऐश ने फिल्मफेयर संग इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने वक्त को याद किया। साथ ही उन्होंने बताया किस तरह अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था।
ऐश्वर्या ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि अभिषेक ने उन्हें 'गुरू' फिल्म से पहले प्रपोज किया था। इस दौरान वे एक होटल रूम थे, जिसकी बालकनी में अभिषेक ने ऐश को नीज पर बैठकर प्रपोज किया।
इसके बाद ऋतिक रोशन के संग अपनी अगली फिल्म 'जोधा अकबर' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या ने बताया कि उन्हें दिमाग में कई ख्याल चल रहे थे। उन्हें ऐसा लग रहा था कि उनकी रील और रीयल लाइफ एक जैसी चल रही है। तब ऐश को देखकर 'जोधा अकबर' के निर्देशक आशुतोष गवारकर ने पूछा कि 'क्या तुम एंगेज्ड हो।' इस सवाल के जवाब में ऐश ने जैसे ही हां कहा ऋतिक खुशी से उछल पड़े।
बता दें प्रपोजल के कुछ महीनों बाद ही ऐश्वर्या और अभिषेक ने चुपके सगाई कर ली थी। इस दौरान सिर्फ बच्चन परिवार और ऐश्वर्या के परिवार वाले थे। साथ ही बॅालीवुड जगत से करण जौहर पहुंचे थे। उन्होंने कुछ समय तक इस सगाई को सीक्रेट रखा था।