देखा जाए तो अक्सर स्टार स्टेटस के कारण उन्हें परेशानी भी झेलनी पड़ती है। उनके साथ ही आराध्या को भी कई बार मीडिया फोटोग्राफर्स के कारण तकलीफ सहनी पड़ती है। और आजकल ऐश्वर्या को अराध्या के लिए चिंतित रहती है।
यही कारण है की ऐश्वर्या ने अब अपनी बेटी आराध्या को पब्लिक में मीडिया को हैंडल करने के लिए ट्रेन करना शुरू कर दिया है। वैसे भी अब अराध्या इतनी बड़ी हो चुकी है की वे समझ सके की वो एक स्टार परिवार से हैं और इसलिए मीडिया का उनके आसपास रहना लाजमी है। इसलिए अब मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने किस तरह से चीजों को मैनेज करना चाहिए ये सभी बातें ऐश्वर्या आराध्या को सिखा रही हैं।
इसके अलावा ऐश्वर्या ने ये फैसला भी किया है की अराध्या को अब मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखेंगी। खेर देखा जाए तो ये सही भी है क्योंकि स्टार्डम के आगे अराध्या का बचपन खतम होता दिखाई दे रहा है। ऐसे में ये फैसला लेना लाजमी है। बता दें इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी आने वाली फिल्म फन्ने खान के शूट्स में व्यस्त हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा अनिल कपूर और राजकुमार रॅाव मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे।